भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) हमेशा अपने खेल से नन्हे युवाओं को प्रेरणा देने का काम किया हैं। विराट की मेहनत ही आज उनके सफल होने का कारण हैं, आज हर युवा कहते है कि उन्हें सफल होने के लिए विराट जैसा हॉर्डवर्क करना हैं विराट का करियर उनके हॉर्डवर्क को कूद-कूद कर बयां करता हैं। विराट को देखकर हर कोई बनने की तरह सोचता हैं। इसी बीच लद्दाख की एक बच्ची का का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही हैं और तो और उस बच्ची की इच्छा विराट जैसा बनने की हैं।
छोटी बच्ची की बल्लेबाजी ने फैंस को किया हैरान
विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा पसंदीदा करने वाले खिलाड़ी हैं, विराट कोहली का फैन बच्चे, बूढे़ और जवान सभी हैं। विराट कोहली जैसा बनने की कल्पना भारत के अलावा बाकी देशों के लोग भी करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में भारत के लद्दाख की बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वह विराट कोहली जैसा बनने की बात करते हुए नजर आ रही हैं।
यह वीडियो लद्दाख के शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया हैं। उस बच्ची का नाम मकसूमा बताया जा रहा हैं जो वीडियो में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए डीएसई (DSE) ने लिखा हैं-
“घर पर मेरे पिता और स्कूल में मेरे शिक्षक मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मैं विराट कोहली की तरह खेलने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगी (मकसूमा के छठी कक्षा के छात्र)।”
मकसूमा के फेवरेट हैं विराट कोहली
वायरल हो रहे वीडियो में मकसूमा अपने बल्लेबाजी के बाद बातें करते हुए भी नजर आ रही हैं, वीडियो में बात करते हुए मकसूमा कहती हैं- “मैं बचपन से क्रिकेट खेल रही हूं। मैं अभी भी हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सीख रही हूं। हम दो रन भी लेते हैं लेकिन थक जाते हैं और दूसरे के लिए दौड़ने का मन नहीं करता। मेरा पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली है और मैं उसकी तरह खेलना चाहती हूं।”
My father at home and my teacher at school encourage me to play cricket. I'll put all my efforts to play like @imVkohli Maqsooma student class 6th #HSKaksar pic.twitter.com/2ULB4yAyBt
— DSE, Ladakh (@dse_ladakh) October 14, 2022

