“लो बताओ नेट्स में भी शॉर्ट नहीं लग रहे”- विराट कोहली के नेट प्रैक्टिस का वायरल वीडियो देख गुस्से से आग-बबूला हुए फैंस

"लो बताओ नेट्स में भी शॉर्ट नहीं लग रहे"- विराट कोहली के नेट प्रैक्टिस का वायरल वीडियो देख गुस्से से आग-बबूला हुए फैंस

विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 से पहले भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। भारत ने अब तक दो वॉर्मअप मैच खेले हैं, जिनमें वेस्टर्न आस्टेलिया (WESTERN AUSTRALIA XI) के खिलाफ टीम को 1 में जीत दूसरी में हार का सामना करना पड़ा हैं। भारत (INDIA) अब अपना तीसरा वॉर्मअप मुकाबला आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ 17 अक्टूबर को खेलती हुई नजर आएगी।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अब तक एक भी वॉर्मअप मैच में भारत का हिस्सा नहीं बने हैं। तीसरे वॉर्मअप मैच में वह प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। इसी बीच विराट कोहली के नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली ने नेट्स में बहाया पसीना

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ी रहने वाले हैं। एशिया कप 2022 से हमने उनका अलग अवतार देखते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें पुराने विराट कोहली की झलक दिखाई दे रही हैं। जिसके चलते फैंस को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं जिसमें वह नेट में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में कोई कहते हुए नजर आता हैं कि “कोहली तुम्हारा वक्त पूरा हो गया”। बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली तुरंत जवाब देते हुए कहते हैं – “हां हां हुड्डा आएगा, मैं चला जाऊंगा, उसका इंतजार कर रहा हूं”। आपको बतां दे कि नेट प्रैक्टिस के लिए हर खिलाड़ी को समय दिया जाता हैं। ऐसे में फैंस कोहली को इस वीडियो के लेकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

दरअसल इस वीडियो में अभ्यास करते हुए विराट आऊट होते नजर आ रहे हैं, गेंद बार-बार विकेट को हिट करती हुई नजर आ रही हैं। जिसके चलते फैंस विराट को कह रहे है कि वह नेट्स में भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं। कुछ फैंस का इस वीडियो को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन वहीं कुछ का नेगेटिव रिएक्शन देखने को मिल रहा हैं।

https://twitter.com/drkhaleek/status/1581220731727159296?s=20&t=nGJSWf75nEsru8WOA55TfA

https://twitter.com/Tedbf2027/status/1581226996096331776?s=20&t=nGJSWf75nEsru8WOA55TfA