VIRAT KOHLI को आराम के बाद मिला ये बड़ा काम, विराट अंदाज में हुई किंग कोहली की मैदान पर एंट्री

By Sameeksha dixit On July 31st, 2023
किंग कोहली

किंग कोहली: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई. टीम ने हाल ही में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना दूसरा ODI खला है और टीम ये ODI मैच बुरी तरह से हार चुकी है. जिसके बाद से टीम को काफी टारगेट भी किया जा रहा है. इस मैच में किंग कोहली और रोहित शर्मा दोनों को आराम दिया गया था और हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया. लेकिन पांड्या की कप्तानी में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है. आइए आपको बताते हैं की आखिर इस मैच में कोहली किस अंदाज़ में नज़र आए.

किंग कोहली बदले हुए अंदाज़ में आए नज़र, फैंस बोले…

मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच के बाद दूसरे मैच में भी भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ये सिलसिला जारी रखा और इस बार तो कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम ही दे दिया गया था.

जिस वजह से टीम पर बड़ा असर देखने को मिला था. बता दें की, वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी कोहली फुल फॉर्म में चल रहे हैं. वो शानदार शतकीय पारी खेलते हुए नज़र आ रहे हैं. लेकिन उनको वाटर बॉय बना दिया गया है.

विराट का ये विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, विराट कोहली का सोशल मीडिया पर वाटर बॉय के रूप में विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. ये विडियो देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किंग कोहली को पहली बार ऐसे देखा गया है.

बता दें की, दूसरे ODI में कोहली को अपने बल्ले का जलवा दिखाने का कोई मौका नहीं मिला, लेकिन कोहली के फैंस को उनकी झलक जरूर दिखी. इस विडियो को देखने के फैंस कोहली सादगी पर फ़िदा हो गए हैं.

 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने Instagram पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, एक बार फिर तोडा ये बड़ा रिकॉर्ड

Tags: किंग कोहली, किंग कोहली वायरल विडियो,
Exit mobile version