IPL 2022: विराट कोहली ने उड़ाया अपने गोल्डन डक का मजाक, कहा मैंने अपने करियर में सब कुछ देख लिया

By Shadab Ahmad On May 11th, 2022
IPL 2022: विराट कोहली ने उड़ाया अपने गोल्डन डक का मजाक, कहा मैंने अपने करियर में सब कुछ देख लिया

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अपने डक आउट को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने डक आउट को लेकर मजाक उड़ाया है। साथ ही विराट कोहली ने कहा कि मैंने क्रिकेट के हर दौर को देख लिया है, यह काफी है। आइए जानते हैं कि विराट कोहली ने अपने डक आउट को लेकर क्यों कही यह बड़ी बात, और क्या क्या कही हैं बातें……

अब तक आईपीएल में 6 बार डक आउट का हो चुके हैं शिकार

आईपीएल (IPL) में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) वर्ष 2008 से एक बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। ढेरों रिकॉर्ड उनके नाम आईपीएल में दर्ज हैं। अब तक कुल 6 बार विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। इसमें पिछले 13 वर्षों से सिर्फ तीन बार व इस सीजन में अकेले 3 बार गोल्डन डक हुए है।

आप उनके फार्म का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि वो कितने खराब फार्म से जूझ रहे हैं। इस सीजन में विराट कोहली 2 बार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व एक बार लखनउ सुपर जासंट्स (LSG) के खिलाफ गोल्डन डक हुए हैं। विराट के इस गोल्डन डक पर काफी चर्चाएं हो चुकी हैं। पूर्व क्रिकेटरों ने इनको ब्रेक तक की सलाह दे दी है।

विराट कोहली ने गोल्डन डक को लेकर कही यह बड़ी बात

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने गोल्डन डक को लेकर दानिश सैत के साथ एक वीडियो में बातचीत की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें विराट कोहली अपने गोल्डन डक के बारे में बातचीत करते हुए कहते हैं कि

“दूसरी (डक) के बाद, मुझे वास्तव में एहसास हुआ कि यह आपके (नाग चरित्र) जैसा महसूस होता है, बिल्कुल असहाय। यह मेरे करियर में कभी नहीं हुआ है, मुझे लगता है, अब सब कुछ देख लिया है। बहुत समय हो गया है, मैंने इस खेल में सब कुछ देखा है।”

कोहली ने जोर देकर कहा कि

“वह इस बात से ज्यादा परेशान नहीं हैं कि विशेषज्ञ और आलोचक उनके फॉर्म के बारे में क्या कह रहे हैं, वे मेरे जगह नहीं हो सकते। वे महसूस नहीं कर सकते कि मैं क्या महसूस करता हूं। वे मेरा जीवन नहीं जी सकते। वे उन पलों को नहीं जी सकते। आप शोर कैसे काटते हैं? आप या तो टीवी को म्यूट करते हैं या  लोग जो कह रहे हैं उस पर ध्यान मत दो। मैं दोनों चीजें करता हूं।”

यहां देखें वीडियो….

Tags: आईपीएल 2022, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,