विराट कोहली का भारतीय टीम को मिल गया है उत्तराधिकारी, 119 से ज्यादा की औसत से बना रहा है रन

दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का फॉर्म पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है. जहाँ पर कोहली बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में अब भारतीय टीम उनके उत्तराधिकारी की तलाश कर रही है. जो टीम में उनकी जगह अगले 2 से 3 सालों में ले सके. अब टीम को कोहली का उत्तराधिकारी मिल गया है, जो 119 से ज्यादा की औसत से रन बना रहा है.
विराट कोहली का भारतीय टीम को मिला उत्तराधिकारी

जब भी दिग्गज बल्लेबाज की बात होती है तो सबसे पहला नाम विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का आता है. लेकिन इस खिलाड़ी के पिछले 2 साल बेहद खराब गए हैं. जहाँ पर उन्हें कई मौको पर फेलियर देखना पड़ा. बतौर बल्लेबाज वो शतक लगाने में सफल नहीं हो सके. जिसके कारण ही उनकी कप्तानी भी चली गई और अब जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
इसी वजह से भारतीय टीम भी उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी की तलाश कर रही है. ऐसे में अब एक खिलाड़ी नजर आ रहा है जो कोहली की जगह ले सकता है. वहीं अगले बल्लेबाजी सुपरस्टार बनने की कबिलियत भी उस खिलाड़ी में नजर आ रही है, वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दिल्ली के यश धुल (YASH DHULL) हैं. जो इस रणजी ट्रॉफी में 119.74 के औसत से रन बना रहे हैं.
यश धुल और कोहली में है बहुत ज्यादा समानता

बात अगर यश धुल (YASH DHULL) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के बीच समानता की करें तो दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली से आते हैं. जबकि दोनों ही कप्तान के रूप में टीम को अंडर-19 विश्व कप (UNDER-19 WORLD CUP) भी जीताया है. दोनों खिलाड़ी दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ ही शीर्षक्रम में भी बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं. अभी और ज्यादा समानता की बात करें तो फिर दोनों ही खिलाड़ी बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में जल्द ही यश धुल भी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, यश धुल, विराट कोहली,