खराब फॉर्म में रहने के बावजूद भी विराट कोहली हैं भारत के सबसे बेस्ट बल्लेबाज, कप्तान रोहित शर्मा से भी हैं आगे, आंकड़े दे रहे गंवाही

By Twinkle Chaturvedi On July 14th, 2022
खराब फॉर्म में रहने के बावजूद भी विराट कोहली हैं भारत के सबसे बेस्ट बल्लेबाज, कप्तान रोहित शर्मा से भी हैं आगे, आंकड़े दे रहे गंवाही

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिकेट जगत के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। आज पूरी दुनिया में विराट के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। अपने शानदार खेल से विराट ने सिर्फ भारतीय टीम हीं नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट को भी कई ऊचाईयां दी हैं। विराट का अभी मौजूदा फॉर्म परेशान करने वाला हैं, लेकिन सच बात यह हैं कि हर किसी को ऐसे दौर से गुजरना पड़ता हैं। विराट का खराब फॉर्म देख लोग उनके टीम से बाहर रखने की सलाह दे रहे हैं। कई लोगों का कहना हैं कि विराट का दौर अब खत्म हो चुका हैं।

लेकिन हम आपको एक बात बता दें कि विराट ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका खराब फॉर्म भी कई लोगों के मौजूदा फॉर्म से बेहतर हैं। साल 2020 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली भारत के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं। विराट के आंकड़े बता रहे हैं कि वो अब भी भारत के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल 2022 के बाद से विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने थोड़ा ब्रेक ले लिया था, इसके बाद विराट सीधा इंग्लैंड दौरे में टीम का हिस्सा बनें। लेकिन इस दौरे में विराट आऊट ऑफ फॉर्म में हैं, उनके बल्ले से रन नहीं बन रहें। जिसकी वजह से उन्हें काफी सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हैं। लेकिन आज आपको विराट को आंकड़ो के बारे में बता दें खराब फॉर्म में चलने के बावजूद भी विराट साल 2020 के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

विराट वे टी-20 में 663, वनडे में 702 और टेस्ट मैचों में 767 रन बनाए हैं। विराट के तीनों फॉर्मेट के रनों को मिला दें तो उन्होने 2237 रन बनाए हैं। वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2020 के बाद 2039 और ऋषभ पंत ने 2213 रन बनाए हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप-10 में शामिल हैं विराट कोहली

साल 2020 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले नंबर पर हैं। बाबर आजम (BABAR AZAM) ने 3508 रन अपने नाम किए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के विस्फोटक खिलाड़ी जो रूट (JOE ROOT) हैं, रूट ने 3354 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के खिलाड़ी लिटन दास (LITTAN DAS)  हैं, दास ने 2754 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) हैं, रिजवान ने 2656 रन अपने नाम किए हैं।

पांचवें नंबर पर इंग्लैड के खिलाड़ी जॉनी बेयस्टो (JONNY BAIRSTOW) हैं, बेयस्टो ने 2609 रन बनाए हैं। छठे नंबर पर साऊथ अफ्रीकी बल्लेबाज रेसी वन डुसेन हैं. डुसेन ने 2244 रन बनाए हैं। सांतवें पायदान पर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  हैं। जबकि ऋषभ पंत (RISHABH PANT) नौवें और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) दसवें पायदान पर हैं। आपको बता दें कि ऋषभ और रोहित शर्मा का औसत विराट कोहली से ज्यादा हैं। लेकिन फिर भी विराट भारत के सबसे बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं।

जल्द फॉर्म में लौटेंगे विराट कोहली

कई लोग विराट को उनके खराब फॉर्म के लिए ट्रोल कर रहे हैं, लोग उनको टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं जो कि बिल्कुल भी सहीं नहीं हैं। विराट कोहली का भारतीय क्रिकेट में योगदान अमूल्य हैं। विराट को फॉर्म में आने में थोड़ा समय जरूर लग सकता हैं। लेकिन वो इस खेल के सबसे बेस्ट हैं, और हमेशा बेस्ट ही रहेंगे। वो जल्द ही अपने आक्रमक बल्लेबाजी अंदाज में वापस आते दिखेंगे।

Tags: ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version