विराट कोहली क्यों टी20 फॉर्मेंट में नहीं लगाते हैं मैच के दौरान फैंसी क्रिकेट शॉट, इस दिग्गज ने कर दिया खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World cup) में अब तक टीम इंडिया (Team India) की ओर से मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया गया है। टीम की ओर से मैच में धुरंधर बल्लेबाज यानि रन मशीन विराट कोहली (Virat kohli) ने भी शानदार पारी से सबका दिल जीत लिया है। विराट में भारत पाकिस्तान मैच में अपनी समझदारी से लास्ट ओवर में भारत को अपनी शानदार बल्लेबाजी से जीत दिलाई थी।
लेकिन वह अन्य खिलाड़ियों की तरह फैंसी शॉट क्यों नहीं खेलते इस बात को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इयान चैपल ने कुछ ऐसा कहा जिसकी विराट कोहली के लिए आपके मन में इज्जत और बढ़ जाएगी।
क्या बोले इयान चैपल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इयान चैपल ने कहा
“जब कुछ साल पहले मैंने एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली से पूछा था कि वह T20 फॉर्मेट में किसी फैंसी शॉट को क्यों नहीं खेलते हैं। तब उन्होंने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि वह उनके टेस्ट गेम को प्रभावित नहीं करना चाहते हैं। ये उनकी खासियत है और वो उचित शॉट खेलकर ही T20 वर्ल्ड कप में रन बनाने का काम कर रहे हैं।”
कैसा है विराट कोहली का परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में लगभग हर मैच में अर्धशतक लगाया ही है। मैच खेलते हुए अब तक उन्होंने 114 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 7 रन बनाए हैं और इसी के साथ विराट टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं।
साथ ही विराट कोहली कोहली ने अब तक T20 वर्ल्ड कप के लिए 102 टेस्ट मुकाबलों की 173 पारियां खेली हैं। साथ ही वनडे में 262 मुकाबलों की 253 पारियों में कुल 12344 रन बनाए हैं। वहीं टी20 सीरीज में अभी तक 113 मैचों में 105 पारियां खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 3932 रन बनाए हैं।
Tags: इयान चैपल, टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, विराट कोहली,