IND vs BAN, STAT REPORT: महामुकाबले में बन गए कुल 11 बड़े रिकॉर्ड्स, किंग विराट कोहली ने रच दिया एक नया इतिहास

एडिलेड के मैदान पर आज टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने थी. शाकिब अल हसन ने टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा की टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसके बाद भारतीय टीम ने 184 रन बनाने के लिए 20 ओवरों में 6 विकेट गंवा दिया. बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के चलते बांग्लादेश को 16 ओवरों में 151 रनों का लक्ष्य मिला. जहाँ शाकिब की टीम 145 रन ही बना सकी और 5 रनों से मैच हार गई. विराट कोहली ने इस मैच में इतिहास रच दिया है. जबकि इस मैच में 11 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं.
महामुकाबले में बने 11 बड़े रिकॉर्ड्स, विराट कोहली ने रचा इतिहास
1. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने आज अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 22वां अर्धशतक जड़ा है.
2. किंग विराट कोहली आज टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज गए हैं. उन्होंने 1 हजार रनों का आकड़ा पार कर लिया है.
3. सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने आज अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 8वां अर्धशतक जड़ा है.
4. कमाल लाजवाब केएल राहुल ने टी20 विश्व कप में अपना चौथा पचासा जड़ा है.
5. रन मशीन विराट कोहली ने आज टी20 विश्व कप में अपना 12वां अर्धशतक जड़ दिया है.
6. भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं. जिसमें 11 मैच भारतीय टीम ने जीती तो वहीं बांग्लादेश सिर्फ 1 मैच जीता है.
7. किंग विराट कोहली ने आज टी20 इंटरनेशनल करियर में अपना 36वां अर्धशतक जड़ा है.
8. भारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे कर लिए हैं.
9. रन मशीन विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 चौके पूरे किए.
10. लिटन दास ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके पूरे कर लिए हैं.
11. विश्व के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली ने इस टी20 विश्व कप में तीसरा अर्धशतक जड़ दिया है.
Tags: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022, केएल राहुल, भारत बनाम बांग्लादेश, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,