इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली का देखने को मिला जलवा, फैंस के साथ टशन में फोटो खिंचवाते आए नजर
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) का दौरा शुरू करने वाली हैं। इस दौरे में भारत (INDIA) 1 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलते दिखाई देगी। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के ब्रेक के बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अब भारतीय रंग में रंगने के लिए तैयार हैं। कोहली 16 जून को भरातीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ यूके के लिए रवाना हुए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले कोहली लीसेस्टशायर की सड़कों में घूमते दिखाई दिए। विराट जहां भी रहते हैं फैंस उनसे मिलने और तस्वीरें खिंचवाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। लीसेस्टशायर की सड़को में कोहली और उनकी फैंस की खींची गई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
इंग्लैंड की सड़कों पर फैंस के साथ दिखे विराट कोहली
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) इस खिलाड़ी की प्रतिभा के बारे में जितनी बात की जाए उतनी कम हैं। पिछले दो सालों से विराट खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन हम सभी यह बात से वाकिफ हैं कि उनका फॉर्म स्थायी हैं लेकिन क्लास परमानेंट हैं। विराट आईपीएल 2022 के बाद ब्रेक के बाद कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। कोहली लीसेस्टशायर की सड़को में अपने फैंस के साथ स्पॉट किए गए। विराट और उनके फैंस के तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।
Everyone getting a selfie with Virat so easily 😭 man i want to be in Leicester, UK right now !!! pic.twitter.com/2VEo6f7vIt
— Akshat (@AkshatOM10) June 21, 2022
सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरों में देखा जा सकता हैं फैंस विराट को लेकर कितने एक्सटाइटेड दिख रहे हैं। विराट दुनिया में कहीं भी पहुंच जाए उनके चाहने वालों की कभी कोई कमी नहीं रहती हैं। वायरल हुई तस्वीरों में विराट हाथ में कॉफी , फोन लिए और कंधे में बैग टांगे हुए नजर आ रहे हैं। फैंस तस्वीरों में दिग्गज खिलाड़ी से मुलकात से फुले नहीं समाते दिख रहे हैं।
क्या इंग्लैंड दौरे में खत्म होगा विराट कोहली के शतक का सूखा
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पूरी दुनिया में रन मशीन के नाम से मशहूर हैं हर कोई यह बात जानता हैं कि जब वो एक बार रन बनाना शुरू करते हैं तो उनको रोकना काफी मुश्किल हो जाता हैं। विराट पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आए हैं। ऐसा दौर हर खिलाड़ी के जीवन में आता हैं।
कोहली भी इस दौर से बाहर निकलकर कुछ और नया, दिलचस्प कर दिखाने की हिम्मत रखते हैं। कोहली ने पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म के कारण अंतराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों में शतक लगाने से चूके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दौरे में सबसे ज्यादा नजर विराट पर ही रहने वाली हैं। विराट इस दौरे में कुछ ना कुछ कमाल अपने बल्ले से करते नजर आ सकते हैं।
Tags: इंग्लैंड दौरे, बीसीसीआई, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,