हाथ में खाने की प्लेट लिए हुए Virat Kohli ने शेयर कर दी बचपन की तस्वीर, कैप्शन ने चुरा लिया सभी का दिल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. विराट कोहली ने एशिया कप में लंबे समय का इंतजार खत्म कर दिया है विराट कोहली के फैंस काफी समय से उनके फॉर्म में लौटने का इंतजार कर रहे थे अभी हाल ही में विराट कोहली ने एशिया कप में शानदार शतक जड़ दिया है. इसी बीच विराट कोहली ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी का दिल जीत लिया है इस बचपन की तस्वीर में विराट कोहली बेहद ही प्यारे लग रहे हैं.
विराट कोहली के इस तस्वीर पर जो लिखा था उसने सभी का दिल जीत लिया इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जैसे ही यह तस्वीर से हुई है लोगों ने इस पर प्यार उठाना शुरू कर दिया है.
प्लेट में खाना खाते हुए नजर आए Virat Kohli
टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं विराट कोहली ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है . इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि 33 साल के विराट कोहली आज प्लेट में कुछ खाते हुए नजर आ रहे हैं.इस तस्वीर पर विराट कोहली ने लिखा है. खाओ पियो ऐश करो मितरों… दिल पर किसे दा दुखाओ ना… यह लाइने पंजाबी गाने की है इन लाइनों ने सभी का दिल जीत लिया है. इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं . ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीर बचपन में किसी पार्टी के दौरान की है.
3 साल बाद लगाया शानदार शतक
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने एशिया कप में अपने फैंस को इंतजार खत्म कर दिया है इनके फैंस काफी लंबे समय से इन के शतक का इंतजार कर रहे थे. विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के राउंड में 122 रनों की शानदार पारी खेली है इस दौरान विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 12 चौके और 6 छक्के भी लगाए है.
विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है इनके प्रदर्शन को देखकर कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश हुए हैं विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से थोड़ा ही पीछे रह गए हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 100 शतक लगाए हैं तो वहीं विराट कोहली 71 शतक लगा चुके हैं. T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में विराट कोहली ने एक शतक जड़ा है तो वहीं टेस्ट में इन्होंने 27 शतक लगाए हैं वनडे क्रिकेट में इन्होंने 43 शतक अपने नाम किए हैं.
Tags: भारतीय टीम, विराट कोहली,