CSK के CEO ने बताया कौन होगा आईपीएल 2023 में उनकी टीम का कप्तान, MS DHONI के भविष्य पर लिया गया फैसला

By Satyodaya On September 4th, 2022
रवींद्र जडेजा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 2 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी ने संन्यास लिया था। वह इस समय आईपीएल खेल रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल चल रहा है कि धोनी के अगले सीजन में दिखाई देंगे या नहीं? अगर अगले साल 2023 आईपीएल सीजन में दोनों खेलते भी है तो क्या वह सीएसके (CSK) के कप्तान रहेंगे? लेकिन अब इसका खुलासा हो चुका है।

चेन्नई फ्रेंचाइजी ने ये बात तो साफ कर दिया है कि धोनी की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। एक बात की पुष्टि चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ के द्वारा की गई है उन्होंने बताया कि धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में टीम की कप्तानी करेंगे इसमें कोई भी बदलाव नहीं होगा।

रविंद्र जडेजा को मिली थी कप्तानी

आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई है। धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई की कप्तानी संभाल रहे और उन्होंने टीम को दूसरे सबसे ज्यादा चार बार खिताब भी जीता है। बीते आई पी एल 2022 सीजन में चेन्नई सेंचरी में थोड़ा बदलाव भी किया था उन्होंने पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया था। खुद रविंद्र जडेजा को धोनी ने कप्तानी दी थी, पर वो कुछ खास प्रदर्शन कर पाए थे।

बीच में ही छोड़ी थी कप्तानी

कप्तानी जब जडेजा ने की तो टीम ने शुरुआती 8 में से केवल दो मैच जीते थे। इसी के साथ ही जडेजा के प्रदर्शन में भी असर दिखाई दे रहा था। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही बेकार हो गए थे। जब जडेजा ने खुद की कप्तानी से इस्तीफा देकर फिर से धोनी को कमान सौंप दी। तब चेन्नई टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि 41 साल के हो चुके धोनी एक बार फिर से मैदान में दिखाई देंगे। यदि खेलेंगे तो क्या वह कप्तान बनेंगे या फिर नहीं? ऐसा कहा जा रहा है कि अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम का नया कप्तान सामने आ सकता है, जिससे धोनी के बाद भविष्य में उनका उत्तराधिकारी तैयार हो सके, लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने ही ये स्पष्ट कर दिया है कि धोनी ही कमान संभालते नजर आएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वायड टीम

रिटेंशन लिस्ट- एमएस धोनी (12 करोड़), रवींद्र जडेजा (16 करोड़),मोईन अली (6 करोड़) ऋतुराज गायकवाड़ (8 करोड़).

बल्लेबाज/विकेटकीपर- अंबति रायडू (6.75 करोड़), रॉबिन उथप्पा (2 करोड़), डेवोन कॉनवे (1 करोड़), हरि निशांत (20 लाख), सुभ्रांशु सेनापति (20 लाख),एन जगदीशन (20 लाख).

ऑलराउंडर- शिवम दुबे (4 करोड़), ड्वेन प्रिटोरियस (0.50 करोड़),प्रशांत सोलंकी (1.20 करोड़), ड्वेन ब्रावो (4.40 करोड़), भगत वर्मा (20 लाख),मिचेल सेंटनर (1.9 करोड़), क्रिस जॉर्डन (3.60 करोड़), राजवर्धन हेंगरगेकर (1.50 करोड़)।

गेंदबाज- तुषार देशपांडे (20 लाख), केएम आसिफ (20 लाख), सिमरजीत सिंह (20 लाख), महीश तीक्ष्णा (70 लाख), एडम मिल्ने (1.90 करोड़), मुकेश चौधरी (20 लाख),दीपक चाहर (14 करोड़)।

Read More-Asia Cup 2022: महामुकाबले से पहले मोहम्मद रिजवान ने भारतीय टीम को दी धमकी, बात सुनकर फैंस का आएगा गुस्सा

Tags: CSK, महेंद्र सिंह धोनी,