अपनी हर सेंचुरी के बाद विराट कोहली चूमते हैं अपना लॉकेट, अब आई है वजह सामने, हाल ही में पूरा किया है 75वां शतक

विराट कोहली ने हाल ही में अपना 75वां शतक पूरा किया है। दाएं हाथ के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली का ये 28वां टेस्ट शतक है। विराट कोहली अपने लुक्स और गेम को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं, विराट अपना शतक पूरा करते ही अपने लॉकेट को चूमते हैं, आखिर वो ऐसा क्यों करते हैं, आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
आखिर क्यों चूमते हैं अपना लॉकेट
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना शतक पूरा करते ही अपना लॉकेट चूमते हैं। दरअसल, विराट ने अपने गले में चेन में अपनी वेडिंग रिंग पहन रखी है और शतक पूरा होते ही वो अपनी इस रिंग को चूमते हैं। उनका मानना है कि इस रिंग के रूप में उनकी पत्नी अनुष्का हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट के हर मुश्किल सफर में उनका पूरा साथ दिया है और पति के हौसले को बढ़ाने के लिए हमेशा उनके नजर आई हैं।
आध्यात्म से बढ़ता है मनोबल
टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी किंग कोहली अपने मैच ब्रेक में आध्यात्म की शरण ले लेते हैं। ऐसा हम नहीं टीम इंडिया के फैंस कह रहे हैं। इसके बाद शानदार खेल खेलते हैं और सेंचुरी लगाते हैं। ऐसा हम नहीं फैंस कह रहे हैं। विराट कोहली ने एशिया कप से पहले लंबा ब्रेक लिया था। इस दौरान वो आध्यात्म से जुड़े और जब उन्होंने वापसी की। विराट ने 5 मैचों में 276 रन ठोके।
विराट ने तीन साल के बाद पहले इंटरनेशनल शतक जड़े थे। विराट टी20 वर्ल्ड कप के बाद नैनीताल जिले में नीम करौली बाबा के मंदिर गए। वहां, विराट कोहली ने मत्था टेका और उसके तुरंत बाद हुई बांग्लादेश वनडे सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से सैकड़ा निकला। हाल ही में विराट वृंदावन भी गए थे। विराट ने फिर आध्यात्म से मन को शांत किया और एक बार फिर से अपने देश के लिए सेंचुरी लगाई थी।