विराट कोहली
विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाजी विराट कोहली का आज श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आए. आज के इस मुकाबले में विराट के बल्ले से शतक देखने मिला. कोहली के बल्ले से इस मैच में 113 रनों की पारी देखने मिली, जिसमें उनके बल्ले से निकले हुए 12 चौके और 1 चक्का भी देखने मिला. विराट कोहली ने अपने इस दमदार प्रदर्शन से एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विराट कोहली ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने आज श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में एभत्रीन प्रदर्शन करते हुए सबको प्रभावित तो किया ही साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. विराट कोहली के बल्ले से मैच में शानदार शतकीय पारी देखने मिली, जो की टीम के लिए बेहद किफायती साबित हुई. उनके बल्ले से आज 113 रनों की पारी निकली. वहीं कोहली के करियर का ये 73 शतक रहा.

विराट कोहली ने अपने इस शतक के साथ भारत की जमीन पर अपना 20वां वनडे शतक जड़ा है. ये कमाल विराट ने भारत की जमीन पर खेले गए अपने 102 वनडे मैच में ही कर दिखाया. इसी के साथ विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. सचिन तेंदुलकर ने 20वें शतक का अपना रिकॉर्ड भारत की जमीन पर 164 वनडे मैच खेल कर बनाया था.

इंटरनेशनल क्रिकेट में हैं सबसे आगे

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने केवल भारतीय क्रिकेट में सर्वुत्तम हैं बल्की पूरी दुनिया में उनका बोलबाला है. अब तक उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 73 शतक जड़े हैं. इसी के साथ वो इंटरनेशनल करियर में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पहला स्थान सचिन तेंदुलकर के नाम हैं वहीं तीसरा रिकी पोंटिंग के नाम और दोनों ही संन्यास ले चुके हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची :-

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक

2. विराट कोहली (भारत) – 73 शतक

3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक

4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 63 शतक

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक

6. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) – 55 शतक