विराट कोहली को शादी से पहले भी इन 3 मौको पर सपोर्ट करने ग्राउंड में आई थी अनुष्का शर्मा, फैंस को दिया था गिफ्ट

By Tanu Chaturvedi On November 7th, 2022
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

विराट कोहली ने 5 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। आज हम आपको बताएंगे विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी लाइफ पार्टनर अनुष्का शर्मा के साथ शादी से पहले के कनेक्शन के बारे में। शादी से पहले भी ऐसे कई मैच हुए जिसमें अनुष्का विराट को सपोर्ट करने स्टेडियम आई थी। टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का बल्ला हर मैच में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। कई मौकों पर अनुष्का मैदान पर भी उनका सपोर्ट करती हुई नजर आती रही है। ऐसे में आज बात करते है  ऐसे 3 मौकों पर जब शादी से पहले भी मैदान पर कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा एक साथ नजर आए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में स्टेडियम दिखी थीं अनुष्का

साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ विराट की कप्तानी टीम इंडिया ने एक टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक ही सीरीज में तीन बार शतक जड़ा था। उस समय भी अनुष्का उनके साथ थीं। अपने शतक की खुशी मनाते हुए दोनों ही एक-दूसरे को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आए थे।

बैंगलोर में कोहली संग दिखी अनुष्का

अनुष्का शर्मा विराट कोहली फुटबाल के मैदान में दिखे थे। गोवा में हुए इंडियन सुपर लीग 2015 का फाइनल मैच देखने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी गलफ्रेंड अनुष्‍का शर्मा के साथ पहुंचे थे।

शादी से पहले टीम सिलेक्शन के दौरान किया सपोर्ट

अनुष्का शर्मा शादी से कुछ महीने पहले ही आईपीएल के दौरान एक ख़ास पल भी देखने को मिला। आईपीएल से कुछ ही हफ्तों पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खिलाफ सीरीज में चोट के चलते विराट कोहली आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं। विराट की प्लेइंग इलेवन में वापसी के बाद भी अनुष्का उन्हें सपोर्ट करने पहुंची थीं। कोहली और अनुष्का शर्मा को फैंस काफी पसंद करते हैं। 2017 में शादी के बाद से दोनों लगभग साथ में ही दिखते हैं।

Tags: अनुष्का शर्मा, किंग कोहली, टी20 वर्ल्ड कप, विराट कोहली,