विराट कोहली ने सीने पर लिखवाया पत्नी अनुष्का का नाम, लम्बे वक़्त के बाद मिले जोड़े ने कुछ इस तरह जताया प्यार! यहाँ देखें वायरल VIDEO

By Akash Ranjan On November 17th, 2022
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपने खेल के साथ ही स्टाइलिश अंदाज के लिए भी दुनियाभर में वर्ल्ड फेमस हैं। साथ ही उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का जलवा भी किसी से कम नहीं है।

हाल ही में विराट और अनुष्का को एक लंबे अरसे के बाद एक साथ देखा गया है। जिसमें दोनों एक जैसे ही कपड़े पहनकर एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए हैं। लेकिन इस बीच विराट का रिपोर्टर के साथ किया गया रवैया सभी का दिल जीत रहा है।

यह भी पढ़ें : बाबर आजम के बुरे दौर की हो गई शुरूआत, रोहित शर्मा के साथ जायेगी इनकी भी कप्तानी, विराट कोहली से छूट गए पीछे

विराट कोहली ने सीने पर लिखवाया अनुष्का का नाम

इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी के द्वारा आज यानि 16 नवंबर को एक वीडियो साझा किया गया है जो की मुंबई एयरपोर्ट का है। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा ने एक जैसे कपड़े पहने हुए थे। कपल ने काले और सफेद रंग के कॉम्बीनेशन के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन इस बीच एक और चीज जिस पर बहुत कम लोगों का ध्यान गया होगा।

दरअसल, विराट (Virat Kohli) ने अपने स्वेटर पर अनुष्का के नाम का A बनवाया हुआ था। साथ ही लाल रंग से दिल भी छपवाया हुआ था। उनके द्वारा अपनी पत्नी को इस तरह प्यार जताने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उनके फैंस को यह प्यारा सा मोमेंट बेहद पसंद भी आ रहा है।

यहाँ देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली का जलवा

एशिया कप 2022 से अपनी फॉर्म में वापसी करने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला टी20 विश्वकप 2022 में भी खूब गरजा ढाई सालों तक आउट ऑफ फॉर्म रहने के बाद किंग कोहली ने शानदार कमबैक किया है। उन्होंने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर अपनी पुरानी फॉर्म में वापसी की थी। इसके बाद से विराट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। वह टीम के लिए विस्फोटक पारी खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी उनका बल्ला खूब तहलका मचाया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारी खेली और फिर टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। कोहली (Virat Kohli) ने 6 मैचों में 4 अर्धशतक के साथ 296 रन बनाए थे।

Tags: अनुष्का शर्मा, विराट कोहली,