विराट कोहली को नापसंद होने से इन 3 खिलाड़ियों का तबाह हो गया क्रिकेट करियर, जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी

By Shadab Ahmad On May 10th, 2022
विराट कोहली को नापसंद होने से इन 3 खिलाड़ियों का तबाह हो गया क्रिकेट करियर, जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी के दौर को सभी जानते हैं, वो टीम में जो चाहते थे वही होता था। इसी में विराट कोहली को नापंसद होने के कारण 3 ऐसे भी क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम से अचानक बाहर हुए और आज तक क्रिकेट की दुनिया की गुमानामी में खो गए। इन  खिलाड़योंं ने अपने खेल के प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता लेकिन यह अपने कप्तान का दिल न जीत पाने की वजह से गुम हो गए और आज तक भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके।

अंबाती रायडू

अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) आईपीएल 2018  (IPL 2018) में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम का हिस्सा बने। उनको वर्ष से 2018 में वो नंबर 4 पर भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे और विश्व कप के लिए वो पहली पसंद बन गये थे लेकिन विश्व कप 2019 के पहले ही टीम चयन में अचानक ही उन्हें बाहर करके विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) को टीम में मौका दे दिया गय।

इसके पीछे वजह यह बताई गई थी कि उनके रिश्ते कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के साथ अच्छे नहीं थे। उनके हटने के पीछे विराट कोहली ही बताए जा रहे थे। इसके बाद अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) ने संन्यास की घोषणा कर दी लेकिन बाद में अपने फैसले को वापस लिया लेकिन वो भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में वापसी नहीं कर सके।

करुण नायर

टेस्ट क्रिकेट में 2 तिहरा शतक जड़ने के बाद करूण नायर (KARUN NAYAR) अचानक टेस्ट टीम से बाहर कर दिए गए। एक समय वो भी रहा कि वो भारतीय टीम का भविष्य बताए जाने लगे थे लेकिन फिर भी वो बाहर कर दिए गए। इस कारण चयनकर्ताओं को काफी आलोचना झेलनी पड़ी।

इसके दवाब में वो वापस भारतीय टीम में लिए गए लेकिन इसके बाद इंग्लैंड (ENGLAND) दौरे पर उनको खेलने का मौका नहीं मिला, जिस कारण उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया और आज तक उनकी वापसी भारतीय टीम में नहीं हो सकी। इसके पीछे की वजह भी पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ही बताए जाते हैं।

सुरेश रैना

मध्यक्रम के स्टार बैटमैन सुरेश रैना (SURESH RAINA) का साथ भी ऐसी ही घटना टीम में हुई थी। आईपीएल 2018 के बाद उनकी टीम में वापसी हुई और कुछ सीरीज खेलने का मौका मिला। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने अच्छा भी किया था। इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टी 20 और वनडे में उनको खिलाया गया लेकिन फिर अचानक उनको बाहर कर दिया गया। उस समय में मुख्य चयनकर्ता ने भी सवाल उठाए उसके बाद भी उनकी वापसी नहीं हो सकी। अब वो आईपीएल 2022  (IPL 2022) के सीजन में भी हिस्सा नहीं बन सके।

 

Tags: अंबाती रायडू, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, सुरेश रैना,