विराट कोहली के 29वें टेस्ट के शतक का बना ऐसा संजोक, सचिन तेंदुलकर से बैठ गया डायरेक्ट कनेक्शन

विराट कोहली के 29वें टेस्ट के शतक का बना ऐसा संयोग, सचिन तेंदुलकर से बैठ गया डायरेक्ट कनेक्शन

विराट कोहली

विराट कोहली: वेस्ट इंडीज में इन दिनों टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करने में लगी हुई है. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और टीम इंडिया के लिए शानदार रन जोड़ रहे हैं. बता दें की, विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर भी अब उनकी खूब तारीफ हो रही है. विराट ने शानदार शतक लगाया था. किंग कोहली ने 5 साल के लंबे इंतज़ार के बाद किसी विदेशी धरती पर शतक जड़ा है. आइए आपको बताते हैं की कैसे उनका शतक सचिन तेंदुलकर के साथ कनेक्ट हो रहा है.

विराट कोहली ने इतने सालों बाद अपनी करियर का 29 वां शतक जड़ा है

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, विराट कोहली ने  21 साल बाद विराट कोहली ने भी इसी मैदान पर अपने करियर का 29वां टेस्ट शतक लगाया है. किंग कोहली ने 117 रनों की पारी खेली  है. लंबे वक़्त बाद वो ऐसी फॉर्म में दिखे हैं.

बता दें की, ये भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट मैच है. इस टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक हर कोई शानदार शतकीय पारी खेलता हुआ नज़र आ रहा है. यही कारण है की टीम इंडिया जीत हासिल कर रही है.

मास्टर-ब्लास्टर को किंग कोहली ने छोड़ा पीछे

मिली जानकारी के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर ने 500 मैच खेलने के बाद सिर्फ 74 शतक बनाए थे. लेकिन किंग कोहली ने 500 मैच में 76 शतक जड़े हैं. इसी के साथ बता दें की, उन्होंने टेस्ट में शतक के मामले में केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है.

वेस्ट इंडीज के दौरे पर विराट का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इसी के साथ किंग कोहली का कद और भी ज्यादा बढ़ गया है. कोहली ने जैसे ही शतक लगाया वैसे ही पूरा मैदान ख़ुशी से झूम उठा.

 

ये भी पढ़ें: Ruturaj Gaikwad और यशस्वी जायसवाल नहीं मानते विराट और सचिन को अपना आदर्श, इस खिलाड़ी की राह पर चल कर कर रहे मुकाम हासिल

Exit mobile version