मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा संग पहुंचे अस्पताल, जानिए क्या रही वजह

By Twinkle Chaturvedi On June 15th, 2022
मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा संग पहुंचे अस्पताल, जानिए क्या रही वजह

भारत (INDIA) के पूर्व कप्तान व रन मशीन विराट कोहली (VIRAT KOHLI) किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आईपीएल 2022 में खेलने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (ANUSHKA SHARMA) और बेटी वामिका (VAMIKA) के साथ छुट्टी मनाने मालदीव (MALDIVES) चले गए थे। एक लंबे समय के ब्रेक के बाद विराट कोहली भारत वापस लौट आए हैं। लेकिन छुट्टी से वापस आते ही कोहली और अनुष्का को अस्पताल जाते देखा गया हैं। हालांकि अस्पताल जाने की वजह अभी सामने नहीं आई हैं।

मालदीव में छुट्टियां मनाने के बाद विराट कोहली पहुंचे अस्पताल

Watch: Anushka Sharma, Virat Kohli head to hospital soon after their Maldives vacation

भारत (INDIA) अभी हाल में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही हैं। जिसमें भारत के खिलाड़ी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) , विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जैसे खिलाड़ी टीम में मौजूद नहीं हैं। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 (IPL 2022)  में खेलने के बाद थोड़े समय के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया हैं। ये खिलाड़ी जुलाई में इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले टेस्ट और टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  आईपीएल के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (ANUSHKA SHARMA) और बेटी वामिका के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे थे। कपल की वेकेशन की फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई हैं। लेकिन छुट्टियां खत्म कर कोहली भारत लौटकर अस्पताल की ओर जाते दिखे। जिससे फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। विराट और अनुष्का की अस्पताल जाते हुए विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

इंग्लैंड दौरे में शतक का सूखा होगा खत्म

Captain Virat Kohli: Test cricket's adrenaline in the era of T20s - Sports News

विराट कोहली विश्व क्रिकेट में कितना बड़ा नाम हैं यह हम सब जानते हैं। आईपीएल 2022 का सीजन विराट कोहली के लिए उतना खास नहीं रहा हैं। हाल ही में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट को आराम दिया गया हैं। यह आराम भारत के दिग्गज खिलाड़ी कोहली के लिए बड़ा ही कारगार साबित होने वाला हैं। क्योंकि वो इस ब्रेक के बाद तरोताजा रहेंगे और अपने देश के लिए अच्छा खेल खेलते नजर आएंगें।

भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को विराट के वापस से शतक बनाने वाले मोड में आने का इंतजार हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ सीरीज में सारी नजरे विराट कोहली के ऊपर ही रहने वाली हैं। उम्मीद रहेगी की भारत का हर खिलाड़ी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करें और सीरीज को अपने नाम करने में कामयाब रहें।

Tags: अनुष्का शर्मा, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,