भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं. उनके बल्ले से कुछ खास नहीं निकल पा रहा है. वह पिछले तीन साल से क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक से चूकते रहे हैं. हालांकि कोहली की कप्तानी में ही T20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम को हार का मुँह देखना पड़ा था. इसके फ़ौरन बाद कोहली से वनडे की कप्तानी छिनी गईं, जिससे भारत के क्रिकेट प्रेमिओ को लगा की बीसीसीआई उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा है.
अब बीसीसीआई (BCCI) के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल (Arun Kumar Dhumal) ने इस बारे मे बड़ा बयान दिया है.
अरुण कुमार ने दिया ये बयान

अरुण कुमार (Arun Kumar Dhumal) ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, कि..
‘जहां तक विराट कोहली का सवाल है, वह कोई साधारण खिलाड़ी नहीं है. वह महान खिलाड़ी है और भारतीय क्रिकेट टीम में उसका योगदान अद्वितीय है. इस तरह की बातचीत (बोर्ड कोहली को दरकिनार करने की कोशिश कर रहा है) मीडिया में अक्सर होती रहती है और यह हमें प्रभावित नहीं करता है. हम चाहते हैं कि वह जल्द ही फॉर्म में वापस लौट आए, और जहां तक टीम मे चयन का सवाल है, हम इसे सेलेक्टर पर छोड़ देते हैं.
विराट ने खुद छोड़ी कप्तानी

अरुण कुमार धूमल (Arun Kumar Dhumal) ने आगे कहा, कि..
‘जहां तक कप्तानी का सवाल है कोहली (Virat Kohli) ने ही फैसला किया था कि मुझे अब कप्तानी नहीं करनी है. लेकिन यह उनका दृष्टिकोण है वह कप्तानी छोड़ना चाहते थे, और यह शुद्ध रूप से उनका ही निर्णय था, और हमने उनके निर्णय का सम्मान किया है. देखिए विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट में इतना योगदान दिया है, कि क्रिकेट बोर्ड में हर कोई उनका सम्मान करता है.
टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही बदले गए कप्तान

T20 वर्ल्ड कप के बाद ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने खुद T 20 टीम की कप्तानी से किनारा कर लिया था. इसके बाद भी बीसीसीआई सीमित ओवर्स के फॉर्मेट और टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग-अलग कप्तान नहीं चाहता था. ऐसे में फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को तीनों ही फॉर्मेट में कप्तानी की कमान उनके हाथों मे दी गई. हालांकि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम एक भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत पाया था.
READ MORE : नेट्स में इस महिला क्रिकेटर से KL Rahul की हो गई मुलाकात, महिला गेंदबाज ने क्रिकेटर को कराई प्रैक्टिस
