एशिया कप : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वाले मुकाबले पर हर भारतीय की निगाहें टीम इंडिया पर बनी हुई हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में कुल 14 मुकाबले हुए हैं. इनमें से भारत ने 8 और पाकिस्तानी टीम ने 5 में जीत दर्ज की हैं. लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले ऐसे भी हुए हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं थी .
एशिया कप में भारत हर बार पाकिस्तान पर भारी पड़ा हैं, लेकिन कुछ मुकाबले सबसे यादगार रहे हैं, जिनको फैंस आज तक नहीं भूल पाए, आइए जरा नज़र डालते हैं इन 3 मुकाबलो पर..
1. विराट कोहली ने खेली जबरदस्त पारी

एशिया कप के इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को जीतने के लिए 331 रनों का लक्ष्य दिया था. इस मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 48 गेंदों में 52 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी. लेकिन उनके आउट होने के बाद भारतीय टीम बिखरने लगी थी, उसके बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाल ली और कोहली ने सिर्फ 148 गेंदों में 183 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जोकि एक रिकॉर्ड हैं, एशिया कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी में से एक है.
विराट ने मैदान के हर तरफ जबरदस्त स्ट्रोक लगाए और पाकिस्तानी गेंदबाजों की खाल उधेड़ कर रख दी, विराट की इस पारी को देखकर सभी स्तब्ध हो गए थे.
2. हरभजन सिंह ने छक्के से दिलाई जीत

एशिया कप साल 2010 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लड़ाई और रोमांचकारी खेल के लिए आज भी याद किया जाता हैं, इस मुकाबले में दर्शको को क्रिकेट के अलावा झगड़ा भी देखने को मिला था. इस मुकाबले में भारत की तरफ से गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह ने जबरदस्त पारियां खेली थी. वे बड़े स्ट्रोक लगा कर मैदान के चारों और छा गए थे.
गंभीर ने 89 रन जड़े थे. वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने 56 रनों की शानदार पारी खेली. इन दोनों के अलावा इस मैच को हरभजन सिंह के प्रदर्शन के लिए काफी याद किया जाता है. लगातार गेंदों में दो छक्के लगाकर भज्जी ने टीम इंडिया को विजयी बनाया था. हरभजन सिंह ने 11 गेंदों में 15 रन ठोके थे. इस मुकाबले को जीतने के बाद हरभजन सिंह और पाकिस्तान के शोएब अख्तर के बीच झगड़ा भी हुआ था.
3. ओपनर्स ने दिखाया दम

वर्ष 2018 में एशिया कप के मैच में पाकिस्तान ने भारत को जीतने के लिए 238 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे भारत ने एक विकेट खोकर आसानी से जीत लिया. भारत की तरफ से शिखर धवन और रोहित शर्मा ने आक्रामक पारियां खेली. शर्मा ने 111 रन और शिखर धवन ने 114 रन ठोके थे.
इन दोनों ही खिलाड़ियों के आगे पाकिस्तानी गेंदबाज मत्था टेक चूके थे. भारत ने 9 विकेट से मैच को जीत लिया था. वर्ष 2018 में भारत ने एशिया कप का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम दर्ज किया था.