भारतीय क्रिकेट टीम व क्रिकेट की दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का फैन कौन नहीं होगा। विराट दुनिया के किसी भी कोने में चले जाए उनके चाहने वाले और उनसे मिलने वालों की कभी कोई कमी नहीं रहती हैं। विराट कोहली की सोशल मीडिया में फैन फॉलोइंग भी किसी से छिपी नहीं हैं।
विराट क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी कई अनोखे रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में विराट ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। जिस तक कोई भी क्रिकेटर नहीं पहुंच पाए हैं।
इंस्टाग्राम के बाद ट्विटर पर भी विराट कोहली का कब्जा

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने हाल ही में एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान शतक जड़ अपने फैंस की गिनती दो दोगुना कर दिया था। पूरी दुनिया विराट कोहली की फैन हैं। जो हमें समय-समय पर देखने मिलता रहता हैं। विराट की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया में भी देखने मिलती हैं।
विराट के इंस्टाग्राम में 211 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस मामले में हर भारतीय विराट से पीछे हैं और तो और इंस्टाग्राम पर किसी क्रिकेटर के भी विराट जितने फॉलोअर्स नहीं हैं। अब विराट कोहली ने ट्विटर पर भी कब्जा कर लिया हैं। विराट ने हाल ही में ट्विटर में 50 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक अब तक कोई भी क्रिकेटर नहीं पहुंच पाया हैं।
Thank you for all the love and support throughout the Asia Cup campaign. We will get better and come back stronger. Untill next time ❤️🇮🇳 pic.twitter.com/yASQ5SbsHl
— Virat Kohli (@imVkohli) September 9, 2022
सिर्फ 4 हस्ती ही हैं विराट कोहली से आगे

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली का डंका भारत के अलावा दुनिया में बज रहा हैं। विराट पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं। यानि कि विराट से सिर्फ 4 लोग ही आगे हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैं। कुल 476 मिलियन लोग रोनाल्डो को फॉलो करते हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर 365 मिलियन फॉलोअर्स के साथ काइली जेनर हैं। तीसरे नंबर पर 342 मिलियन के साथ सेलेना गोम्स हैं। और चौथे पायदान पर 334 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ड्वेन जॉनसन हैं।
