PAK vs AFG: नसीम शाह ने अफगानिस्तान को नहीं भारत को किया एशिया कप 2022 से बाहर

By Akash Ranjan On September 8th, 2022
PAK vs AFG: नसीम शाह ने अफगानिस्तान को नहीं भारत को किया एशिया कप 2022 से बाहर

नसीम शाह (Naseem Shah) ने आखिरी ओवर में दो छक्का लगाकर पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारत के लिए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल में पहुंचने के दरवाजे बंद हो गए हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में एक विकेट रहते हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की तरफ से सबको हैरान करते हुए लगाताक दो गेंदों पर दो छक्के जड़ने का काम नसीम शाह ने किया। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम इस अहम मुकाबले में 20 ओवर में 129 रन ही बना सकी थी।

नसीम शाह ने भारत को किया एशिया कप 2022 से बाहर

एशिया कप 2022 की शुरुआत बेहद रोमांचक रही, शुरूआती मुकाबले जीतने टीमें अब बाहर हो चुकी है। वहीं, शुरूआती मुकाबले हारने वाली टीमें अब फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने सुपर-4 के अपने अभी तक के दोनों मुकाबले में हारने के बाद अपनी किस्मत दूसरी टीमों के हवाले कर दी थी। इसी वजह से फाइनल का गणित थोड़ा उल्टा सीधा हो गया था।

अगर नसीम शाह (Naseem Shah) ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच के आखिरी ओवर में दो छक्के नहीं जड़ते तो पाकिस्तान मैच हार जाता और अफगानिस्तान जीत जाता।

इसके बाद भारत की उम्मीद थोड़ी और बढ़ जाती। अगर पाकिस्तान हार जाती तो भारत को अफगानिस्तान अंतर से हराना होता और उसके बाद श्रीलंका से दुआ करना होता की वो पाकिस्तान को हरा दे। तब जाकर भारत की उम्मीद जग जाती, लेकिन ऐसा हो न सका और नसीम शाह (Naseem Shah) ने पाकिस्तान को जीता कर एशिया कप के फाइनल में पंहुचा दिया है।

रोमांचक रहा मुकाबला

पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का आज चौथा मुकाबला 7 सितंबर को शारजाह में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 13 रन बना कर मैच जीत लिया। इसी के साथ एशिया कप 2022 में अफगनिस्तान के साथ साथ भारत का भी सफर समाप्त हो गया है। वही फाइनल में अब श्रीलंका के बाद पाकिस्तान दूसरा और आखिरी टीम बन गया है।

Tags: एशिया कप 2022, नसीम शाह, भारत,