हार्दिक पांड्या के कारण खत्म हो गया इस शानदार ऑलरांउडर का करियर, 3 साल से वापसी का कर रहा है इंतजार

विजय शंकर: भारतीय टीम के पास फास्ट बॉलर ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में मात्र हार्दिक पांड्या ही रह गए हैं. नेशनल क्रिकेट टीम में भले ही इकलौता विकल्प हों हार्दिक पांड्या लेकिन भारत के घरेलू क्रिकेट के खेमे में नजर डाले तो फास्ट बॉलर ऑलराउंडर के रूप में तीन नाम सामने आएंगे. ये तीन खिलाड़ी हैं शिवम दुबे, विजय शंकर और अर्जुन तेंदुलकर. चलिए बात करते हैं इनमें से एक ऑलराउंडर के बारे में.
इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को किया गया इग्नोर
हम यहां जिस खिलाड़ी के बारे में बात करने वाले हैं वो कोई और नहीं है बल्कि भारतीय टीम के फास्ट बॉलर ऑलराउंडर खिलाड़ी विजयशंकर हैं. विजय शंकर एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय टीम में अपना डेब्यू तो कर चुके हैं लेकिन भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा लागतार इग्नोर किया जा रहा है.
साल 2014 में रणजी ट्रॉफी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हर किसीको प्रभावित किया था जिसके बाद विजयशंकर को इंडिया ए स्क्वाड में शामिल किया गया था. जिसके बाद इंडिया ए में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और उसी के बाद 2018 में आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था.
भारतीय टीम में मिली थी जगह
आईपीएल 2018 के बाद विजय शंकर का आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन देखने के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया था. साल 2019 वर्ल्ड कप में विजय शंकर ने अपना वर्ल्ड कप डेब्यू किया था और पहली गेंद पर विकेट चटकाते हुए अपना लोहा मनवाया था. उनके इस घटक प्रदर्शन ने हर किसीको उनका कायल किया था.
मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था इसी के साथ ही विजय शंकर ने साल 2019 में कई वनडे मैच भी खेले थे. उनके द्वारा 12 वनडे खेले गए थे जिसमे उनके बल्ले से 223 रन निकले थे और 4 विकेट हासिल हुए थे. वहीं टी20 फॉर्मेट के 9 मैच खेलते हुए इन्होंने 101 रन बनाए थे और 5 विकेट हासिल किए हैं.
3 साल बाद वापसी
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर ने अपना आखिरी मैच भारत के लिए साल 2019 में खेला था. साल 2019 के बाद से भारतीय टीम में एक सुनहरा नाम जुड़ गया था जो थे हार्दिक पांड्या. हार्दिक पांड्या का फॉर्म उनका प्रदर्शन भारतीय सिलेक्टर्स को इस कदर भाने लगा था की चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में इनकी जगह पक्की कर थी और इसी के साथ विजय शंकर का पत्ता कट्टा गया.
उसके बाद से उन्हें टीम के बाहर किया गया है और आज तक वो अपने मौके का इंतजार ही कर रहे हैं. जबकी भारत के घरेलू मैचों में विजय शंकर अपना जलवा बिखेरते रहते हैं और चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश में लगे रहते हैं लेकिन इन सब के बाद भी अब तक इन्हें मौका नहीं मिल सका है.
Tags: विजयशंकर, हार्दिक पांड्या,