महेंद्र सिंह धोनी ने जिस खिलाड़ी को किया टीम से बाहर उसने जड़ दिया शतक, हार्दिक पांड्या ने शेर ने दिया उनका साथ

By Tanu Chaturvedi On November 17th, 2022
विजय हजारे ट्रॉफी

टीम इंडिया के खिलाड़ी हर मैच में शानादार परफॉर्मेंस की कोशिश करते हैं, ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी में भी खिलाड़ियों को बल्ला कस कर घूम रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में साईं सुदर्शन और नारायण जगदीशन ने शानदार परफॉर्मेंस देकर अपनी टीम का नाम रोशन कर दिया। दरअसल, विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ की टीम के बीच मुकाबला था।

इस मुकाबले में तमिलनाडु की ओर से उतरे साईं सुदर्शन और नारायण जगदीशन ने छत्तीसगढ़ की टीम के छक्के छुड़ा दिए। दोनों के बीच 233 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इसके बाद साईं सुदर्शन 121 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तमिलनाडु के स्कोर बोर्ड पर 30 रन और जुड़ते ही नारायण जगदीशन भी आउट हो गए। तब उन्होंने 107 रन बनाए। इन दोनों के शतक की बदौलत तमिलनाडु ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 340 रन बनाए. अब छत्तीसगढ़ के सामने 341 रन का टारगेट था। लेकिन इसका पीछा करते हुए उनकी गाड़ी 326 रन पर ही हार गई। इस तरह तमिलनाडु ने 14 रन से मुकाबला जीत लिया।

आईपीएल में हिस्सा थे विजय हजारे ट्रॉफी के दोनों सुपरस्टार खिलाड़ी

दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया की आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में भी खेलते हैं। गुजरात टाइटंस से साईं सुदर्शन खेलते हैं। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज हुए नारायण जगदीशन खेलते थे। आज रिटेन और रिलीज के चक्कर के बीच साई सुदर्शन को तो टीम में रखा गया लेकिन नारायण जगदीशन को चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज कर दिया गया। इसी बीच दोनों ने शानदार शतक लगाकर पारी खेल दी और रिलीज करने वाली टीम को पछतावा दिला दिया।

आईपीएल की गुजरात टाइटंस की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। इसके लिए कहा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या ने साई सुदर्शन पर भरोसा जताया साथ ही नारायण जगदीशन पर चेन्नई सुपर किंग्स ने भरोसा नहीं जताया।

 

Tags: गुजरात टाइटन्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, टीम इंडिया, विजय हजारे ट्रॉफी,