विराट कोहली
विराट कोहली

टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) के सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड से बुरी तरह हार कर टीम इंडिया (TEAM INDIA) के सीनियर खिलाड़ी देश लौट चुके है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी शनिवार को मुंबई पहुंचे। वहीं इस हार के बाद पिछले 9 सालों की तरह एक बार फिर सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं. एक और टूर्नामेंट भारत की झोली से फिसल गया।

लेकिन भारतीय खिलाड़ी आगे आने वाली चुनौतियों की तैयारी में जुट चुके हैं। कुछ अगली सीरीज के लिए बढ़ गए, तो कुछ देश वापस लौट गए। इस दौरान विराट कोहली के मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। तो आइये जानते है इसकी पूरी डिटेल्स।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली की बहन ने की निराश भाई को ये कहकर की उनकी हौसला अफजाई, पोस्ट में उमड़ आया भाई-बहन का प्यार

विराट कोहली ने फैंस को नहीं किया निराश

विश्व कप में भारत की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज रहे कोहली ने सेमीफाइनल में भी एक बेहतर पारी खेली, लेकिन वह टीम को जिताने के लिए काफी नहीं थी। हालांकि, इस विश्व कप के दौरान कोहली ने न सिर्फ मैदान में कुछ बेहतरीन बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन किया, बल्कि फैंस को भी निराश नहीं किया और कई चाहने वालों के साथ तस्वीरें खिंचाई।

एडिलेड में सेमीफाइनल में हार के बावजूद कोहली ने इस निराशा को छुपाते हुए फैंस का दिन बनाने का मौका नहीं छोड़ा। शनिवार 12 नवंबर को एडिलेड से मुंबई पहुंचने पर कोहली ने एयरपोर्ट पर मौजूद कुछ फैंस और फोटोग्राफरों के आग्रह पर तस्वीरें खिंचाई और उन्हें समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। फैंस ने भी कोहली पर अपना प्यार बरसाया और अच्छे प्रदर्शन के लिए तारीफ की। एंटरटेनमेंट फोटोग्राफर विरल भयानी ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

यहाँ देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अब इस दौरे में दिखेंगे विराट कोहली

जहां तक आने वाले दिनों की बात है, तो फिलहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले कुछ दिनों में कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ के साथ ही कोहली से भी बात करेगा ताकि टी20 फॉर्मेट में आने वाले वक्त के लिए योजना तैयार की जाए और उसमें इन दिग्गज खिलाड़ियों की भूमिका स्पष्ट की जाए।

फिलहाल रोहित और कोहली समेत कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ी अगले कम से कम दो हफ्तों के लिए आराम करेंगे और फिर बांग्लादेश दौरे के लिए रवाना होंगे। जहाँ उन्हें टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है।