VIDEO: विराट कोहली जब अपने प्राइवेट पार्ट पर गार्ड लगा रहे थे तभी कैमरा घूम गया उनकी तरफ़, देखें वीडियो में फिर क्या हुआ

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और कैमरे का चोली-दामन का साथ है। अक्सर देखा गया है कि मैदान पर जहां-जहां विराट कोहली जाते हैं। वहां-वहां कैमरा उनका पीछा करता है। फैंस भी टीवी स्क्रीन पर विराट कोहली को ज़्यादा देखना पसंद करते हैं। इसी सिलसिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो से जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली कैमरामैन से इशारों ही इशारों में खुदपर से फोकस हटाने के लिए कह रहे हैं।
विराट कोहली लगा रहे थे एब्डोमिनल गार्ड, कैमरा उनके तरफ़ हुआ एक्टिव
bhai guard to pehn ne do usko 😂😂 pic.twitter.com/eMVfhnwgTH
— rovi beer #snapdeepout (@highon_beer) May 24, 2022
आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में कैमरामैन लगातार फैंस के निशाने पर रहा है। क्योंकि कैमरा मैन ने मैदान पर घटी हर छोटी-बड़ी चीजों पर बेहद ही करीब से नजर बनाए रखी। नतीजतन कई चेहरे काफी फेमस भी हो गए। वहीं इस बार कैमरामैन ने किसी दर्शक को नहीं बल्कि विराट कोहली (Virat Kohli) को अपना शिकार बनाया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान में अपने एब्डोमिनल गार्ड पहन रहे थे और यह सब कैमरे में कैद हो रहा था। उसके बाद जैसे ही कोहली की नजर कैमरे पड़ी। तुरंत विराट कोहली को वीडियो में कैमरामैन से इशारों ही इशारों में यह कहते हुए नजर आते हैं कि उनपर से फोकस हटाए। लेकिन, तब तक कैमरामैन ने विराट की पूरी फिल्म बना दी थी।
उम्मीद के अनुरूप नहीं चला बल्ला
आईपीएल 2022 में विराट कोहली उम्मीद के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाए हैं। कप्तान छोड़ने के बाद उनपर से दबाव कम हुआ है और फैन इसकी वजह से उम्मीद कर रहे थे कि विराट खुलकर खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस सीजन में तीन बार तो वह खाता भी नहीं खोल सके, दो बार तो वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 14 मैच में दो फिफ्टी लगाई है और दोनों गुजरात के खिलाफ ही बना सके हैं।
Tags: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, विराट कोहली,