VIDEO: उमरान मलिक ने अपनी रफ़्तार से तोड़ा कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला, 163.7 की रफ़्तार से की गेंदबाज़ी

भारतीय युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी रफ्तार के दम पर री दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आईपीएल 2022 में अपना जलवा दिखाने वाला ये खिलाड़ी भारत में तेज गेंदबाजी का चेहरा बन गया है। इस सीजन उन्होंने लगातार 150 की स्पीड से गेंदबाजी की और विरोधी बल्लेबाजों समेत कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट विश्लेषकों को भी अचंभित छोड़ दिया।
वहीं भारतीय टीम (Team India) में शामिल होने के बाद भी उमरान मलिक अपनी गति से बल्लेबाजों को नेट्स में काफी परेशान कर रहे हैं। हाल ही में उमरान मलिक ने इतनी तेज गेंद डाली कि भारतीय कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का बल्ला ही टूट गया। उमरान वहीं खड़े होकर पंत को देखते रहे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
उमरान मलिक की गेंद से टूटा ऋषभ पंत का बल्ला

उमरान मलिक (Umran Malik) को भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज में पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। इस सीरीज का पहला मैच हो चुका है जिसमें उन्हें प्लेइंग एलेवन में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन 150 की स्पीड से लगातार गेंदबाजी करने के अपने अनोखे टैलेंट के चलते उनसे टीम इंडिया की जर्सी ज्यादा दूर नहीं है, इसके लिए उमरान नेट्स में भी जमकर पसीना बहा रहे हैं, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रैक्टिस सेशन के दौरान उमरान ने अपनी गेंद से ऋषभ पंत का बल्ल तोड़ दिया।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
उमरान मलिक ने प्रैक्टिस सेशन में 163.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की गेंदबाजी

उमरान मलिक (Umran Malik) ने भारतीय टीम के नेट सेशन के दौरान 163.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। स्पीड मापने वाली मशीन की तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें उमरान की स्पीड लिखी हुई थी।
आपको बता दें कि उमरान मलिक का परफॉर्मेंस आईपीएल 2022 में काफी शानदार रहा था और इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। उमरान ने बीते सीजन 14 मैचों में 22 विकेट हासिल किये। वह आईपीएल के 15वें सीजन में सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर थे। 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उमरान मलिक ने गेंद फेंकी थी।
Tags: आईपीएल 2022, उमरान मलिक, ऋषभ पंत, भारतीय टीम,