VIDEO: इंग्लैंड पहुंच कर भारतीय टीम ने शुरु की ट्रेनिंग, कप्तान रोहित, पुजारा, कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

By Akash Ranjan On June 21st, 2022
VIDEO: इंग्लैंड पहुंच कर भारतीय टीम ने शुरु की ट्रेनिंग, कप्तान रोहित, पुजारा, कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। यहां भारत को इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है जो 1 जुलाई से शुरू होगा। लेकिन, इस टेस्ट मुकाबले से पहले टीम इंडिया (Team India) को 24 जून से लीसेस्टरशर (India vs Leicestershire 2022) के खिलाफ चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना है। जिसके लिए इंग्लैंड पहुंचते ही खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

भारतीय टीम लीसेस्टर पहुंच चुकी है और ट्रेनिंग में जुट गई है। बीसीसीआई ने खुद इसकी जानकारी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को दी है।

इंग्लैंड पहुंचते ही भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू की ट्रेनिंग

दरअसल इंग्लैंड दौरे पर अब तक विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), केएस भरत (Srikar Bharat) जैसे खिलाड़ियों का एक गुट पहुंच चुका है। इनमें से कुछ खिलाड़ी पहले रवाना हुए थे तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा एक दिन बाद इंग्लैंड दौरे के लिए भारत से उड़ान भरी थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल टीम का हिस्सा रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने आज सुबह तड़के ही ब्रिटेन के लिए उड़ान भरी थी। तीनों ही अंग्रेजी सरजमीं पर लैंड कर चुके हैं। भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND) के बीच 2021 में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी जानी थी। लेकिन, सिर्फ चार टेस्ट मैच खेले गए जिसमें भारत (Team India) 2-1 से आगे चल रहा है।

बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

सीरीज के आखिरी टेस्ट से पहले भारतीय खेमे में बढ़ते हुए कोविड-19 मामलों के बाद इसको 5वां मैच डिले कर दिया गया था। जो 1 जुलाई से खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने लीसेस्टर से भारतीय टीम (Team India) की ट्रेनिंग की कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से साझा की हैं।

फिलहाल टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंचने के बाद से ही कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस सीरीज के पहले 4 मैचों में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से काफी ज्यादा प्रभावित किया था। उस वक्त कप्तानी की जिम्मेदारी विराट कोहली के कंधों पर थी। लेकिन, इस एकमात्र टेस्ट में हिटमैन कप्तान होंगे वहीं राहुल द्रविड हेड कोच होंगे। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर लोगों की खास निगाहे होंगी।

 

Tags: IND vs ENG Test, India vs Leicestershire 2022, इंग्लैंड दौरे, भारतीय टीम,
Exit mobile version