VIDEO: कोरोना को मात देके फील्ड पर वापस लौटे रोहित शर्मा, एजबेस्टन में अश्विन और उमेश के साथ शुरू की प्रैक्टिस

By Akash Ranjan On July 4th, 2022
VIDEO: कोरोना को मात देके फील्ड पर वापस लौटे रोहित शर्मा, एजबेस्टन में अश्विन और उमेश के साथ शुरू की प्रैक्टिस

भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) COVID-19 से ठीक हो गए हैं और अब उन्होने प्रैक्टिस (Rohit sharma Practice Video) भी शुरु कर दी है। इसके बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज खेल सकते हैं। दरअसल, रोहित शर्मा की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, इसके बाद अब वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज (T20I Series) खेलेंगे और इसके लिए उन्होने प्रैक्टिस भी शुरु कर दी है। उनके प्रैक्टिस का वीडियो BCCI ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

रोहित शर्मा ने की जमकर प्रैक्टिस

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एजबेस्टन टेस्ट से पहले ही कोविड पॉजिटिव हो चुके थे जिस वजह से उन्हें सीरीज के इस आखिरी मुकाबले से बाहर होना पड़ा। इनकी अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टीम की कमान संभाली और सफलता के साथ टीम को जीत की तरफ लेकर जा रहे हैं।

लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस के लिए अब एक गुड न्यूज आ चुकी है। दरअसल इन्हें नेट में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का रिपोर्ट अब नेगेटिव आ चुकी है और ये 7 जुलाई से खेले जाने वाले टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए प्रैक्टिस में जुट चुके हैं। उन्हें एजबेस्टन स्टेडियम के पास एक मैदान में जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया। जिसमें रोहित ने अश्विन और उमेश यादव की गेंदबाजी का सामना किया।

टी20 सीरीज में कर सकते हैं वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। जिसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वापसी करते हुए देखा जा सकता है। टी20 सीरीज का पहला मुकबाला 7 चुलाई से साउथेम्टन में खेला जाएगा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम इंडिया को इस साल एशिया कप और टी20 विश्व कप भी खेलना है।

ऐसे में रोहित इस सीरीज में रन बनाकर फॉर्म में लौटने की पूरी कोशिश करेंगे। क्योंकि आईपीएल के 15वें सीजन में देखा गया था कि उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली। ऐसा ही कुछ हाल विराट कोहली का भी है। जिनके प्रदर्शन पर भी फैंस की नजर रहेगी।

Tags: कोरोना, रोहित शर्मा,