VIDEO: LIVE मैच में मुरली विजय ने खोया अपना आपा, स्टैंड में घुस कर दिनेश कार्तिक के नाम से मज़े लेने वाले फैन को पीटा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल चुके मुरली विजय (Murli Vijay) इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 में अपने बल्ले से कहर मचा रहे हैं, और लंबे वक्त बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए फैंस का एंटरटेन किया है। हाल ही में एक सेंचुरी जड़कर उन्होंने अपनी वापसी को और यादगार बना दिया।
उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को देखकर ऐसा लगा कि अब क्रिकेट में मुरली विजय (Murli Vijay) के करियर में चार चांद लग सकते हैं, तो उन्होंने TNPL में कुछ ऐसा कर दिया है जिसके कारण वो विवादों में बुरी तरह घिर गए हैं। फैंस से हुई मारमीट से जुड़ा खिलाड़ी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मुरली विजय ने फैन पर निकाला गुस्सा
मुरली विजय
दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें तमिलनाडु प्रीमियर लीग देख रहे कुछ दर्शक मुरली विजय (Murli Vijay) को बाउंड्री के करीब फील्डिंग करते समय दिनेश कार्तिक के नाम से चिढ़ा रहे थे। उस समय बल्लेबाज ने दर्शकों के सामने हाथ जोड़ लिए थे।
लेकिन, अब जब दूसरी बार दर्शक ने यह वाकया दोहराया तो मुरली विजय खुद पर काबू नहीं कर सके और अपना आपा खो बैठे। इतना ही नहीं वो सीधे स्टैन्ड में घुसे और दर्शक के साथ हाथापाई भी की। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
24 जुलाई को घटा था पूरा मामला
गौरतलब है कि यह घटना 24 जुलाई की है जब मदुरई पैंथर्स और रूबी त्रिची वॉरियर्स के मैच खेला गया था। मुरली विजय (Murli Vijay) इस मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे बल्कि वो एक सब्टिटियूट फील्डर्स के तौर बॉउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे। तभी अचानक स्टैंड में से एक दर्शक उन्हें दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का नाम लेकर चिढ़ाने लगा।
इसके बाद विजय को गुस्सा आ गया और वो अपना आपा खो बैठे। यह खिलाड़ी सीधा स्टैंड में चला गया और उस दर्शक से मारपीट करने लगा। मुरली विजय का यह व्यवहार देखकर फैंस उन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। खैर, अब देखना होगा कि इस खिलाड़ी के साथ आगे क्या होता है।
कर्तिक की पत्नी से विजय ने की है शादी
कर्तिक की पत्नी से विजय ने की है शादी
मुरली विजय (Murali Vijay) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का विवाद पुराना है। दोनों खिलाड़ियों के विवाद की वजह है, दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता, जिनका अफेयर मुरली विजय के साथ चल रहा था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद डीके ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था और फिर मुरली ने कार्तिक की पत्नी निकिता से शादी रचा ली थी। यह बात फैंस को आज भी खटकती है। जिसकी वजह से मुरली विजय फैंस के निशाने पर बने रहते हैं।
Tags: TNPL, दिनेश कार्तिक, मिलनाडु प्रीमियर लीग, मुरली विजय,