VIDEO: जब कप्तान हार्दिक पंड्या ने लिया संजू सैमसन का नाम, पूरा स्टेडियम संजू-संजू से गूंज उठा… खूब बजी सीटी-तालियां

By Akash Ranjan On June 29th, 2022
VIDEO: जब कप्तान हार्दिक पंड्या ने लिया संजू सैमसन का नाम, पूरा स्टेडियम संजू-संजू से गूंज उठा... खूब बजी सीटी-तालियां

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस मैच में कप्तान ने प्लेइंग में तीन बदलाव की घोषणा की, जिसमें से एक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) का नाम भी शामिल था। टॉस के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने जैसे ही संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन शामिल करने की बात कही वैसे पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा।

संजू सैमसन के नाम के साथ गूंजा शोर

कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस के बाद मैच प्रजेंटर के साथ बातचीत में जैसे ही संजू सैमसन का नाम लिया, स्टेडियम शोर से गूंज उठा। हजारों दर्शक संजू सैमसन (Sanju Samson) के टीम में जगह मिलने का इंतजार कर रहे थे। सात समंदर पार भी उनके कई फैन मैच देखने पहुंचे। इस शोर को सुन कप्तान हार्दिक पंड्या मुस्कुरा दिए, उन्होंने कहा कि,

“मुझे लगता है कि कई लोग उन्हें पसंद करते हैं।”

इस दौरान कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भी काफी हैरान दिखे और कहा कि लगता है दर्शकों में संजू सैमसन (Sanju Samson) को पसंद करने वाली की मौजदूगी काफी अधिक है। संजू के अलाव प्लेइंग में हर्षल पटेल (Harshal Patel) और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को भी शामिल किया गया है। हर्षल आवेश खान (Avesh Khan) की जगह टीम में जगह मिली है जबकि बिश्नोई ने चलह की जगह ली है।

संजू सैमसन ने मौके पर मारा चौका

संजू इस मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ पारी का आगज करने उतरे। इस दौरान ईशान महज तीन रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे गए लेकिन उन्होंने दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) के साथ मिलकर 176 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। संजू ने मैच में 42 गेंद का सामना करते हुए 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

बता दें कि संजू सैमसन भारत के लिए अपना 14वां टी20 मैच खेल रहे हैं। उन्होंने साल 2015 में टीम इंडिया (Team India) के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्हें टीम में बहुत अधिक मौका नहीं मिला। हालांकि उन्हें जब भी प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका वह अपनी चमक नहीं छोड़ पाए। ऐसे में वह टीम से अंदर बाहर होते रहे।

Tags: IND vs IRE, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या,