VELOCITY vs SUPERNOVAS: वेलोसिटी ने दर्ज़ की बड़ी जीत, दीप्ति-वॉलवार्ट की जोड़ी ने सुपरनोवास की टीम को 7 विकेट से हराया

महिला टी20 चैलेंज 2022 (WOMEN T20 CHALLENGE 2022) का आज दूसरा मुकाबला वेलोसिटी (VELOCITY) और सुपरनोवास (SUPERNOVAS) के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमे वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने टास जीतकर हरमनप्रीत (HARMANPREET KAUR) की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। सुपरनोवास (SUP) ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 150 रन बनाए थे। जिस लक्ष्य का पीछा वेलोसिटी (VELOCITY) की टीम ने 18वें ओवर में कर लिया और सुपरनोवास को 7 विकेट से हरा दिया।
शेफाली-लॉरा के अर्धशतक से वेलोसिटी ने सुपरनोवाज को हराया
वेलोसिटी (VELOCITY) ने महिला टी20 चैलेंज में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) की कप्तानी वाली टीम ने सुपरनोवाज को 7 विकेट से हराया। सुपरनोवाज की ओर से रखे गए 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलोसिटी टीम 10 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। लॉरा वॉल्वार्ट (Laura Wolvaardt) 51 रन पर नाबाद लौटीं वहीं कप्तान दीप्ति ने नाबाद 24 रन बनाए।
हरमनप्रीत का धमाकेदार अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपरनोवाज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीन झटके जल्दी जल्दी लगे। 18 रन के स्कोर तक टीम ने प्रिया पुनिया (Priya Punia) हरलीन देओल (Harleen Deol) और डिएंड्रा डाटिन (Dottin) का विकेट गंवाया। तानिया भाटिया (Taniya Bhatia) और कप्तान हरमनप्रीत (HARMANPREET KAUR) ने पारी को संभाला। दोनों ने स्कोर को 100 रन तक पहुंचाया। तानिया 32 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुई।
हरमनप्रीत (HARMANPREET KAUR) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। 51 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के जमाते हुए 71 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत ही टीम संभल पाई और 150 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। वेलोसिटी (VELOCITY) की तरफ से केट क्रास ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने 1-1 विकेट चटकाए।
Tags: महिला टी20 चैलेंज 2022, वेलोसिटी, सुपरनोवास,