IPL 2022: वरुण चक्रवर्ती ने 2 साल मेहनत करके तैयार की थी गेंदबाजी में एक नई विविधिता, हैदराबाद के खिलाफ हुई फेल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेल रहे हैं। आमतौर पर क्रिकेट फैंस इनको मिस्ट्री स्पिनर के नाम से पुकारते हैं। वरुण आईपीएल के पिछले सीजन में अपनी टीम के लिए 17 मैचों में 18 विकेट चटकाए थे। आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन में अब तक खेले गए 6 मैचों 4 विकेट ही लिया है। पिछले कुछ सालों से इस स्पिनर की स्पिन टेक्निक की काफी चर्चा होती रहती है।
अपने एक इंटव्यू में इस गेंदबाज ने बताया था कि पिछले दो साल से वो एक नई गेंद पर काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वो नई गेंद, जिस पर यह स्पिनर दो साल से काम कर रहा है….
वरुण चक्रवर्ती लेग स्पिन की वैरिएशन पर कर रहे हैं काम

एक इंटरव्यू में जब वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) से उनकी नई गेंद के बारे में पूछा गया तो बताया-
” मैं अपनी लेग स्पिन की वैरिएशन पर काम कर रहा है। पिछले दो सालों से मैं इस पर जुटा हूँ। मैं अधिक से अधिक गेंदबाजी करने के लिय उत्साहित हूँ। मैंने कुछ मैचों में इस गेंद का इस्तेमाल किया भी है और इससे मुझे विकेट भी हासिल हुई है। अभी इस पर मुझे और कॉन्फिडेंस के साथ काम करने की जरूरत है।”
वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को पिछले साल हुए वर्ल्ड टी20 कप में भी टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करने का मौका मिला था। चोटिल होने पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चले गए थे।
वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2022 में अब तक फ्लॉप, कल खेले गए मैच में 3 ओवर में दे दी 45 रन

एक समय केकेआर की गेंदबाजी काफी मजबूत हुआ करती थी। लेकिन आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मैचों में गेंदबाजों ने निराश किया है। सुनील नरेन (Sunil Narine) को छोड़कर बाकी गेंदबाज असफल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) भी कुछ खास गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। न तो विकेट ले पा रहे हैं और न ही विरोधी बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक पा रहे हैं।
कल के सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ खेले गए मैच में इन्होंने 3 ओवर में 45 रन दिया था। कोलकाता की टीम यह मैच हार गई। कहा जा रहा है जिस मिस्ट्री के नाम पर इनको केकेआर की टीम में शामिल किया था। अब वो फुस्स हो चुका है। उनकी मिस्ट्री का रहस्य अब बल्लेबाजों से छिपा नहीं है।
Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, राहुल त्रिपाठी, वरूण चक्रवर्ती,