ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के बीच सोशल मीडिया पर काफी तकरार देखी जाती है। इस समय ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मुंबई के अस्पताल में उन्हें शिफ्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
उर्वशी की मां ने की ऋषभ के लिए दुआ
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल की फोटो सोशल मीडिया पर बिना कुछ लिखे पोस्ट की थी। आपको बता दें कि ये वो अस्पताल है जहां ऋषभ पंत का इलाज चल रहा है। उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने भी इसके बाद उनकी सलामती की दुआ सोशल मीडिया पर की थी, इसके बाद से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब
उर्वशी की मां मीरा रौतेला को ट्रोल किए जाने के बाद उन्होंने भी ट्रोलर्स को सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब दिया है। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की मां मीरा रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम से बिना किसी का नाम लिए हुए एक बहुत बड़ी बात कह दी. एक तस्वीर में वह बहुत बड़ी सी राजा महाराजाओ जैसी कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि
“अगर स्वयं का मूल्य पता चल जाए तो दूसरों द्वारा की गई निंदा हमें छू भी नहीं सकती।”
बिना नाम लिए उन्होंने ट्रोलर्स को सबक सिखा दिया। आपको बता दें कि ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला की एक तीखी बहस सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसके बाद से दोनों स्पॉट लाइट में आकर चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल ही में उर्वशी ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद ट्रोलर्स उनके भी पीछे पड़ गए। जब उन्होंने ऋषभ पंत की और उनके परिवार के सलामती की दुआ मांगी तब भी कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।
View this post on Instagram

