भारतीय टीम के इन 3 दिग्गजो का कभी नहीं टूट सकता है रिकॉर्ड, युवा खिलाड़ी सिर्फ कर सकते हैं बराबरी

By Satyodaya Media On May 3rd, 2022
भारतीय टीम के इन 3 दिग्गजो का कभी नहीं टूट सकता है रिकॉर्ड, युवा खिलाड़ी सिर्फ कर सकते हैं बराबरी

क्रिकेट के मैदान पर ऐसा कहा जाता है की रिकॉर्ड बनते ही है टूटने के लिए लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी है जिसे कोई खिलाड़ी तोड़ने की कल्पना भी नहीं कर सकता। इस रिकॉर्ड के साथ केवल बराबरी किया जा सकता है। खिलाड़ियों के लिए ऐसे रिकॉर्ड तक पहुंच पाना लगभग ना के बराबर है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपने करियर में कई शानदार रिकॉर्डस बनाए हुए हैं। उनमे से 3 रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिन्हें अन्य खिलाड़ी द्वारा तोड़ा नहीं जा सकता, सिर्फ बराबरी की जा सकती है। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने ये रिकॉर्ड बनाये हैं. जिसमें सिर्फ महान खिलाड़ी के नाम है।

युवराज सिंह के 6 गेंद पर 6 छक्का !

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। बात उस समय की है जब 2007 टी20 विश्व कप खेला जा रहा था। टूर्नामेंट के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 6 गेंद पर 6 छक्का लगाया था।
उस मुकाबले के दौरान युवराज सिंह(Yuvraj Singh) और एंड्रयू फ्लिंटॉफ(Andrew flintoff) के बीच कहासुनी हो गयी थी।

जिसके बाद भारतीय टीम के  युवराज सिंह गुस्से में आ गए और युवराज ने अपना गुस्सा पारी का 19वां ओवर लेकर आये स्टुअर्ट ब्रॉड पर उतारा था। जहाँ पर युवराज ने ब्रॉड की 6 गेंद में लगातार 6 छक्के लगा डाले थे। जिसके बाद से उन्होंने 12 गेंद पर अर्धशतक भी लगा दिया था। युवराज सिंह के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना असंभव है। यदि किसी खिलाड़ी ने 6 गेंद पर 6 छक्के अब मार भी दिए तो वह बराबर होगा। टी20 फ़ॉर्मेट में वो ऐसा करने पहले बल्लेबाज वो उस समय भी पहले ही रहेंगे।

अनिल कुंबले का 1 पारी में 10 विकेट !

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने अपने नाम के साथ ऐसा कीर्तिमान जोड़ा है जिसे कभी कोई नहीं तोड़ पायेगा। 7 फरवरी 1999 में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पारी में पूरे 10 विकेट झटक कर ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया है जो किसी खिलाड़ी के लिए तोड़ना नामुकिन है। ऐसा करने वाले वे विश्व के महज दूसरे गेंदबाज बने थे। उस समय भी रिकॉर्ड नहीं टूटा था।

उनसे पहले इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी के सभी 10 विकेट लेने का कारनामा किया था। अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट के घातक स्पिनर्स में से एक है । उन्होंने भारतीय टीम के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये हुए हैं। अनिल कुंबले ने अपने करियर में भारत के लिए खेले 132 टेस्ट मैचों में 29.65 की औसत से 619 विकेट लिए हुए हैं। वहीं उन्होंने भारतीय टीम के लिए 271 वनडे मैचों में 30.89 की औसत से 337 विकेट हासिल किये हुए हैं। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

धोनी ने जीता सभी आईसीसी ट्रॉफी !

पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी( MS. Dhoni) क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। बता दें वह एक मात्र ऐसे कप्तान है , जिन्होंने सभी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम किया है। एक कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में टी20 विश्व कप, साल 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीत कर विशेष रिकॉर्ड दर्ज किया है। साल 2007 में टीम इंडिया ने वर्ल्ड टी20 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 5 रन से मैच जीता था।

जबकि साल 2011 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एकदिवसीय विश्व कप जीता था। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी थी। साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत में मेजबान इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी। महेंद्र सिंह धोनी से पहले आज तक किसी भी कप्तान ने आईसीसी की तीन ट्रॉफी नहीं जीती हैं। यह वाकई में एक बड़ा कीर्तिमान हैं। जो हमारे महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज हैं। उनके इस रिकॉर्ड की भी सिर्फ बराबरी ही हो सकती है।

Tags: अनिल कुंबले, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह,