उमरान मलिक की रफ्तार को देखकर पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को हुई जलन, कहा- “सिर्फ स्पीड से कुछ नहीं होता”

आईपीएल 2022 में जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी रफ्तार से सबको चौंका दिया है। क्रिकेट जगत का हर धुरंधर इन दिनों उमरान मलिक की रफ़्तार से वाकिफ़ है। उमरान मलिक ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने उमरान को लेकर तंज कसा है।
उमरान मलिक को लेकर शाहीन अफरीदी का बयान

उमरान मलिक (Umran Malik) की तेज रफ्तार गेंदबाजी ही उनकी पहचान है। इसी से आईपीएल 2022 में विश्व स्तर के बल्लेबाजों को धूल चटाई है। इतना ही नहीं आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा 150 की रफ्तार से ओवर डालने का रिकॉर्ड भी उमरान मलिक ने नाम पर है जबकि टूर्नामेंट में कई इंटरनेशनल तेज गेंदबाज शामिल थे। इन सबके बावजूद शाहीन अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उमरान पर तंज कसते हुए कहा कि
“स्पीड से कुछ नहीं होता है, अगर आपके पास लाइन, लेंथ और स्विंग नहीं है।”
IND vs RSA सीरीज में उमरान मलिक का हुआ चयन

आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन का इनाम देते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सिलेक्टरों ने उमरान मलिक (Umran Malik) का आगामी 9 जून से शुरू होने वाली भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 5 मैचों की सीरीज में शामिल किया है। इस साल उमरान ने 14 मैचों में 22 विकेट हासिल किये थे। ये पहला मौका है जब उमरान भारतीय नेशनल टीम का हिस्सा बने हैं। इस सीरीज में दिग्गज खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
इस तारीख़ को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

इसके साथ ही आपको बता दें कि साल 2012 के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। लेकिन दोनों देश आईसीसी टूर्नामेंट या फिर बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। भारत और पाकिस्तान की अगली भिड़ंत श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले एशिया कप में होने होगी।
हालांकि इसको लेकर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। लेकिन इसके बाद इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 में भारत-पाकिस्तान 23 अक्टूबर को एक दूसरे के खिलाफ मैदान में होंगे। इस मुकाबले में हमें शाहीन अफरीदी और उमरान मलिक की जुगलबंदी भी देखने को मिल सकती है।
Tags: आईपीएल 2022, उमरान मलिक, शाहीन अफरीदी,