भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर गई हुई है। भारतीय टीम को इंग्लैंड से टेस्ट मैच के बाद तीन मैचों की t20 सीरीज भी खेलनी है। इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की t20 सीरीज का पहला मुकाबला 7 जुलाई से खेला जाएगा। भारतीय टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की t20 सीरीज के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टीम सीरीज के लिए दो वार्म अप मैच खेलने हैं।

भारतीय टीम ने पहला वार्म अप मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि इस समय भारतीय टीम के पहले वार्म अप मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Umran Malik ने उड़ाया मिडिल स्टंप

आपको बता दें कि भारतीय टीम के वार्म अप मैच का जो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह वीडियो टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) का है। भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर आज टीम इंडिया में अपनी जगह बना ली है। उमरान मलिक को इंग्लैंड के खिलाफ t20 सीरीज में भारतीय टीम में जगह दी गई है।

आपको बता दें कि भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने पहले वार्म अप मैच के दौरान इतनी रफ्तार से गेंद फेंकी। जिसे बल्लेबाज बिल्कुल भी समझ नहीं पाया। उमरान मलिक की गेंद स्टांप पर जाकर लगी। उमरान मलिक की गेंद में इतनी तेजी थी कि वह मिडल स्टंप उछलकर विकेटकीपर के पास जाकर गिरा। जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए।

उमरान मलिक सहित अर्शदीप ने लिए दो विकेट

आपको बता दें कि पहले वार्म अप मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की। भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने पहले बार में मैच के दौरान शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। उमरान मलिक के साथ युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।

Read More-IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में ये 5 खिलाड़ी बने भारत के हार के विलेन, इस खिलाड़ी ने तो लुटा दी टीम की लुटिया