IND vs IRE: "जम्मू-कश्मीर एक्सप्रेस अब इंडियन एक्सप्रेस बनने के लिए तैयार हैं"- भारतीय टीम में उमरान मलिक के डेब्यू को लेकर फुले नहीं समां रहे हैं फैंस
IND vs IRE: "जम्मू-कश्मीर एक्सप्रेस अब इंडियन एक्सप्रेस बनने के लिए तैयार हैं"- भारतीय टीम में उमरान मलिक के डेब्यू को लेकर फुले नहीं समां रहे हैं फैंस

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला आज 26 जून को डबलिन में खेला जा रहा हैं। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तर में भारत (INDIA) की कप्तानी के लिए तैयार हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं। आज भारत के युवा खिलाड़ी उमरान मलिक (UMRAN MALIK) भारत के लिए अपना ड्रीम डेब्यू करने वाले हैं। सोशल मीडिया में फैंस इस बात से फुले नहीं समा पा रहे हैं।

उमरान मलिक को मिल गया अपना ड्रीम डेब्यू

भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं।  भारत (INDIA) के युवा खिलाड़ी उमरान मलिक (UMRAN MALIK) जिन्होने आईपीएल के पिछले दो सत्रों में कमाल का प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला था। लेकिन उमरान को सीरीज के एक भी मुकाबलों में प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था।

उमरान को फिर आयरलैंड दौरे में शामिल किया गया। आज वो क्षण वास्तव में आ चुका हैं। जिसका फैंस और खुद उमरान काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उमरान मलिक आज भारत के लिए अपने डेब्यू करने जा रहे हैं। सीनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने आज उमरान को डेब्यू कैप दी। सोशल मीडिया में फैंस इसे फुले नहीं समा रहे हैं। लोगों ने उमरान के डेब्यू पर बधाईयों का तांता लगा दिया हैं।