राहुल द्रविड़ और ऋषभ पंत ने पूरी सीरीज में नहीं दिया इस खिलाड़ी को मौका, अगर खेलता तो रच देता एक नया इतिहास

By Twinkle Chaturvedi On June 20th, 2022
उमरान मलिक को कोच और कप्तान ने नहीं दिया मौका, मौका मिलता तो रचते इतिहास

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खत्म हो चुकी हैं। इस सीरीज में उमरान मलिक को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। कल 19 जून को सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला था लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द होने से दोनों टीमों को श्रृंखला 2-2 से साझा करनी पड़ी। इस सीरीज में कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) ने एक भी बारी उमरान मलिक (UMRAN MALIK) को प्लेइंग-11 में मौका महीं दिया हैं।

पूरी सीरीज में फैंस और कई बड़े दिग्गज उमरान के डेब्यू का इंतजार करते रहे पर उन्हें डेब्यू नहीं मिला।

उमरान मलिक को नहीं मिला डेब्यू का मौका

आईपीएल (IPL)  में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उमरान मलिक (UMRAN MALIK) को भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का टिकट मिला था। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में पहली बार भारतीय टीम में उमरान मलिक को जगह मिली थी। लेकिन इस पूरी सीरीज में भारत एक ही प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरी। उमरान को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

भारत के सीरीज के शुरूआती मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन तब भी भारत के प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किए गए। उमरान पूरी सीरीज में बेंच में बैठे नजर आए। जिससे क्रिकेट फैंस का दिल काफी दुखा हैं। उमरान 26 जून से शुरू हो रही आयरलैंड सीरीज का हिस्सा है इस सीरीज से उम्मीद हैं कि उमरान को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला हैं।

 कप्तान ऋषभ ने उमरान की जगह इन गेंदबाजों पर जताया भरोसा

भारत ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज बराबरी पर खत्म की हैं। इस पूरी सीरीज में भारत सेम तेज गेंदबाज हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान के साथ नजर आयी हैं। सीरीज में गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा ही रहा हैं। लेकिन अगर चौथे टी-20 मैच को हटा दिया जाए तो आवेश खान की जगह उमरान मलिक को मौका मिल सकता था। लेकिन भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान ऋषभ पंत ने आवेश खान पर ज्यादा भरोसा जताते हुए उन्हें ही प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाए रखा।

Tags: आवेश खान, उमरान मलिक, ऋषभ पंत, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़,
Exit mobile version