UAE vs NED: टी20 वर्ल्डकप के दूसरे रोमांचक मैच में जीतते जीतते हारी यूएई, आखिरी ओवर में नीदरलैंड ने 3 विकेट से जीता मुकाबला

टी20 वर्ल्डकप (T20 WORLD CUP) की शुरुआत आज से यानी रविवार 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हो गई है। आज दूसरा मैच संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) और नीदरलैंड (Netherlands) के बीच खेला गया। जिसमे यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के सामने जीत के लिए 112 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में नीदरलैंड ने 20वें ओवर में 7 विकेट के नुसकान पर 112 रन बना लिए, और मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।
यूएई की पारी, 20 ओवर में 111/8
यूईए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। शुरुआत धीमी रही लेकिन सधी हुई रही, पॉवरप्ले में बिना कोई विकेट गवाए चिराग सूरी और मुहम्मद रिजवान ने 33 रन बनाए। सूरी के रूप में टीम को पहला झटका लगा। यूईए ने विकेट बचाए रखे लेकिन रनों की गति को तेजी से आगे नहीं बढ़ा सके। टीम के लिए सर्वाधिक रन मुहम्मद वसीम ने बनाए, उन्होंने 47 गेंदों में 41 रन बनाए।
नीदरलैंड के लिए बेस डी लीड ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, उन्होंने 3 ओवरों में 19 रन दिए। फ्रेड क्लासेन ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए। रीलोफ वन और टिम प्रिंगले ने 1-1 विकेट लिया। नीचे इस पारी में विकेट्स और महत्वपूर्ण अंशों को दिया गया है।
नीदरलैंड की पारी, 20ओवर में 112/7
112 रनो का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत सधी हुई रही। लेकिन अच्छी लय में दिख रहे सलामी बल्लेबाज़ विक्रम सिंह ने क्लॉक स्वीप लगाने का प्रयास किया और विकेट गवा बैठे। विक्रम को बेसिल हमीद ने बोल्ड किया। पॉवरप्ले के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर गेंदबाज जुनेद ने डॉउड को बोल्ड किया। उन्होंने धीमी गेंद डाल दी, जिस पर बल्लेबाज चकमा खा गए ओर गेंद नीचे रही जो विकेट को उड़ाती हुई गई।
कप्तान सीपी रिजवान ने अच्छा कैच पकड़ा, जिस पर ऑन फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर से मदद मांगी। ऑनफील्ड अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल आउट दिया। टीवी पर थर्ड अंपायर ने काफी देर तक देखा, और अंतिम निर्णय ये हुआ कि कोई पक्का सबूत नहीं कि गेंद ग्राउंड पर लगी इसलिए इसे आउट करार दिया।
आयन अफजल खान ने एकरमेन को कैच आउट कराया। आपको बता दें कि एकरमेन 16 साल के हैं, वह आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 में खेल रहे सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी हैं।
UAE vs NED : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
यूएई अरब एमिरेट्स प्लेइंग 11 : मुहम्मद वसीम, चिराग सूरी, वृत्य अरविंद (विकेट कीपर), सीपी रिजवान (कप्तान), बेसिल हमीद, ज़ेवर फरीद, आयन अफजल, काशिफ दाऊद, कार्तिक मेईयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, ज़हूर खान
नीदरलैंड प्लेइंग 11 : मैक्स ओ’दाऊद, विक्रमजीत सिंह, बस डी लीड, टॉम कूपर, कोलिन अकेर्मन, सकॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर, कप्तान), रोएलोफ वन डेर, टीम प्रिंगले, लोगन वन बीक, फ्रेड क्लास्सेन, पॉल वन मीकरण
Tags: टी20 वर्ल्डकप, नीदरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात,