भारतीय क्रिकेट टीम के 5 सबसे हैंडसम क्रिकेटर जिनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती है लड़कियां

By Twinkle Chaturvedi On June 12th, 2022
भारतीय क्रिकेट टीम के 5 सबसे हैंडसम क्रिकेटर जिनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती है लड़कियां

क्रिकेट दुनिया का सबसे ज्यादा पसंदीदा खेल माना जाता हैं। इसे लेकर फैंस के बीच हमेशा काफी ज्यादा दीवानगी देखने को मिलती हैं।  लोगों का क्रिकेट को अपना फेवरेट खेल चुनने के पीछे का कारण क्रिकेटर्स भी रहते हैं और खासकर फीमेल फैंस उनके बीच में क्रिकेटर्स को लेकर इतनी दीवानगी रहती हैं कि ये अपने फेवरेट क्रिकेटर्स के लिए ही क्रिकेट को देखना पंसद करती हैं। मैदान में उन्हें चीयर करने के लिए भी आती हैं।

आज हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के पांच ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने क्रिकेट को महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय कर दिया हैं।

1. विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स का गुणगान करने के लिए विराट कोहली (VIRAT KOLHI) का नाम ही काफी हैं। हैंडसम क्रिकेटर्स की लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का ही आता हैं। अपने लुक, अपनी स्माइल, पर्सनालिटी और अपने फिटनेस को लेकर विराट ना सिर्फ फीमेल फैंस बल्कि दुनिया में हर किसी के फेवरेट बन चुके हैं। कोहली भारत और दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके इंस्टाग्राम में 200 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

समय आगे बढ़ता ही जा रहा है लेकिन विराट कोहली को लेकर दीवानगी कभी भी कम होने का नाम नहीं लेती। विराट चाहे कहीं भी मैच खेल रहे हो फैंस उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच जाते हैं और उन्हें टीयर करने लगते हैं। भारत में क्रिकेट पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं लेकिन भारत और दुनिया में इसके लगातार लोकप्रिय होने का कारण विराट कोहली को लेकर दीवानगी भी हैं।

2. केएल राहुल

हैंडसम क्रिकेटर्स की लिस्ट में अगले पायदान पर केएल राहुल (KL RAHUL)  हैं। राहुल का नाम हर किसी ने सुना होगा और हर कोई उन्हें हमेशा देखना और सुनना चाहता हैं। राहुल हमेशा अपने लुक्स और स्टाइल के वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। फीमेल फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहती हैं।

केएल राहुल आईपीएल में खेल रहे हो या भारतीय टीम के लिए आजकल उनके बल्ले से रनों की बरसात होती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान के रूप में उनकी भी कल्पना की जा रही हैं। अगर राहुल भारत के अगले कप्तान बनते हैं तो फैंस को लेकर उनकी दीवानगी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

3. श्रेयस अय्यर

भारतीय क्रिकेट टीम के हैंडसम क्रिकेटर्स की लिस्ट में तीसरा नाम युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) का हैं। श्रेयस हमेशा अपने लुक, स्टाइल और अपने डांस को लेकर सोशल मीडिया में फीमेल फैंस के बीच काफी छाए रहते हैं। श्रेयस को लेकर फैंस के बीच इतनी दीवानगी देखने को मिलती हैं कि सोशल मीडिया में उनके हर पोस्ट में काफी कम समय में लाइक्स और कमेंट्स की बारिश होना शुरू हो जाती हैं। श्रेयस भारत के एक प्रभावशाली बल्लेबाज बनकर उभर रहे हैं। फैंस के बीच उनकी दीवानगी को लेकर वह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर रहने के बहुत ज्यादा हकदार हैं।

4. मनीष पांडे

हैंडसम क्रिकेटर्स की लिस्ट में चौथे पायदान पर मनीष पांडे (MANISH PANDEY) हैं। मनीष अभी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलते हुए ज्यादा दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन घरेलू क्रिकेट में वो काफी सक्रिय रूप से बने हुए हैं। सोशल मीडिया में फैंस के बीच हमेशा वो अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में बने हुए रहते हैं। उनकी कमाल की ड्रेसिंग सेंस फैंस को उनका काफी ज्यादा दीवाना बनाती हैं। भारत के टीम से अभी मनीष की दूरी चल रही हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट के सबसे हैंडसम क्रिकेटर्स की लिस्ट में मनीष पांडे का कब्जा हमेशा कायम ही रहेगा।

5. ईशान किशन

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे हैंडसम क्रिकेटर्स की लिस्ट में पांचवे पायदान पर ईशान किशन (ISHAN KISHAN) आते हैं। ईशान ने पिछले साल ही भारत के लिए डेब्यू किया था। लेकिन अपने डेब्यू से पहले ही ईशान फीमेल फैंस के बीच काफी पापुलर हैं। बहुत कम समय में ही ईशान ने आसमान की ऊंचाईयों को छू लिया हैं।

हमें पता हैं समय के साथ-साथ वो भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने और अपने जीवन में और भी ज्यादा आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे। ईशान के सोशल मीडिया में 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फैंस हमेशा उनके लुक और क्यूट चेहरे पर फिदा रहते हैं और लड़कियों के बीच ईशान को लेकर दीवानगी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं।

Tags: ईशान किशन, केएल राहुल, भारतीय क्रिकेट टीम, मनीष पांडे, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version