टॉम लॉथम और केन विलियमसन ने भारतीय गेंदबाजी की जमकर धुनाई की टूटा पाकिस्तानी रिकॉर्ड, रच दिया एक नया इतिहास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका आगाज आज यानी 25 नवंबर से हुआ है. आज इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बाजी मारते हुए जीत हासिल कर ली. भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण भारत की खराब गेंदबाजी और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और टॉम लॉथम प्रदर्शन. दोनो बल्लेबाजों ने अपने धाकड़ बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं. चलिए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में.
केन विलियमसन और टॉम लॉथम ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स
न्यूजीलैंड की पारी को संभालने और रफ्तार देने का काम करने वाले बल्लेबाज केन विलियमसन और टॉम लॉथम बेहद शानदार प्रदर्शन करते दिखे. अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से दोनो टीम के लिए बेहद किफायती साबित हुए. न्यूजीलैंड के कप्तान बल्लेबाज केन विलियमसन ने 98 गेंदों का सामना करते हुए 94 रनों की पारी खेली और नाबाद रहे. वहीं दूसरी ओर टॉम लॉथम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों का सामना किया और 145 रनों की शतकीय पारी खेली और नाबाद रहे.
इन दोनो बल्लेबाजों ने साथ मिल कर अंत तक टीम के लिए 221 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई. आपको बता दें टॉम लॉथम द्वारा जड़ा गया 145 रन भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज का वनडे में बनाया गया सबसे अधिक रन है. वहीं ऐसा करते हुए लॉथम ने नाथन एस्ले का रिकॉर्ड तोड़ा है. नाथन ने 1999 में भारत के खिलाफ 120 रनों की पारी खेली थी.
टॉम लॉथम ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लॉथम और केन विलियमसन ने आज अपनी इस पारी से एक और रिकॉर्ड तोड़ा है. उन्होंने आज कप्तान केन विलियमसन के साथ मिल कर 221 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई, जो की किसी भी न्यूजीलैंड के बल्लबाज द्वारा निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है. वहीं किसी भी टीम द्वारा चौथे विकेट के लिए भी निभाई गई साझेदारी में भी सबसे बड़ी समझेदारी है.
ऐसा करते हुए इन दोनो बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ और शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़ा है. मोहम्मद यूसुफ और शोएब मलिक ने 2009 में सबसे अधिक 206 रनों की साझेदारी चौथे विकेट के लिए निभाई थी. आज न्यूजीलैंड ने भारत द्वारा दिए गए 300 से अधिक रनों के लक्ष्य को रिकॉर्ड में दूसरी बार हासिल किया है.
Tags: केन विलियमसन, टॉम लैथम,