टॉम लॉथम ने खोल दिया अपने सफलता के पीछे का राज, इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय

NZ vs IND: प्लेयर ऑफ द मैच टॉम लॉथम ने खोल दिया अपने सफलता के पीछे का राज, इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय

टॉम लॉथम

टॉम लॉथम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज यानी 25 नवंबर को आगाज हुआ. आज के इस पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 309 रनों का लक्ष्य दिया जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया.

न्यूजीलैंड की पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी टॉम लॉथम ने शानदार प्रदर्शन किया. टॉम लॉथम ने आज 104 गेंदों का सामना करते हुए अपनी धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 145 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं उनके इस घातक प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया. वहीं इसके बाद मैच प्रेजेंटेशन मे टॉम लैथम ने बड़ा बयान दिया.

टॉम लॉथम का बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज टॉम लॉथम ने आज भारत के खिलाफ पहले वनडे में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से चौकों छक्कों की बरसात हुई. भारत के दिए गए लक्ष्य को हासिल करने में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ा योगदान टॉम का ही रहा. उन्होंने अपनी इस बल्लेबाजी से हर किसीको प्रभावित किया जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला.

इसके बाद मैच प्रेजेंटेशन में टॉम लॉथम ने अपना बयान दिया जिसमें उन्होंने बताया की आज का दिन उनके अच्छे दिनों में से एक रहा जहां चीजें वैसी ही हुई जैसा उन्होंने चाहा. इसके आगे उन्होंने बताया की कप्तान केन विलियमसन के साथ साझेदारी निभाना उनके लिए बेहद रोमनचक रहा. उन्होंने कहा,

“आज का दिन उन बेहतरीन दिनों में से एक रहा जब चीजें अपने फेवर में हुई और सब अच्छा हुआ. केन विलियमसन के साथ बल्लेबाजी करना बेहद रोमांचक रहा. बात बस इतनी सी थी की मजबूती के साथ भारतीय बल्लेबाजों की गेंदबाजी का सामना करना था. वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी थोड़ी दिक्कत खड़ी कर रही थी, और उनके खिलाफ बल्लेबाजी करना थोड़ा कठिन हो रहा था. ऑकलैंड का ये मैदान थोड़ा छोटा है और इसका फायदा अंत में रन बनाने के लिए उठाया जा सकता है और हमने ऐसा ही किया.”

टॉम लॉथम का घातक प्रदर्शन

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लॉथम ने अपनी प्रतिभा का घातक प्रदर्शन किया उन्होंने भारतीय टीम द्वारा दिए गए 306 रनों के लक्ष्य को चेज करने में न्यूजीलैंड के लिए सबसे अहम भूमिका निभाई. टॉम लॉथम ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 145 रनों की शतकीय पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 19 चौके और 5 छक्के देखने को मिले, वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.42 का रहा.

Exit mobile version