IND vs NZ: शर्मनाक हार के लिए कप्तान टॉम लैथम ने इन 2 खिलाड़ियो को ठहराया जिम्मेदार, बताया कहाँ पर हो गई गलती

टॉम लैथम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने एक और शानदार जीत अपने नाम कर ली. टॉस जीत हुए पहले गेंदबाजी कर भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की. इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम एक और हार के साथ लौटी. हार के बाद निराशा के साथ न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बड़ा बयान दिया.
टॉम लैथम का बड़ा बयान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड की एक और हार हुई. वहीं हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बड़ा बयान दिया और कहा,
“हमारी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ बिल्कुल नहीं रही. आज का दिन उन दिनों में से एक रहा जिनमें हमने जो भी करना चाहा सब बिगड़ता ही गया. वहीं भारतीय टीम ने गेंदबाजी अच्छी करी और उनके चाहे काम होते गए. कुछ टेनिस बॉल बाउंस हुई, कुछ आरपार आ गई, कुछ नीची रह गई. टॉप ऑर्डर में हमारी साझेदारी नहीं सफल हुई और नीचे के क्रम में बल्लेबाजों ने लड़ने की कोशिश तो की लेकिन ये बेहद मुश्किल रहा और कुछ हो न सका. पिच को देखते हुए आज हमारा जजमेंट सही नहीं रहा.
IND vs NZ: न्यूजीलैंड की एक और हार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच के आज दूसरे मैच में भारतीय टीम ने एक और जीत हासिल की. इस मैच ने भारत ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो की टीम के लिए काफी किफायती साबित हुआ. पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए, और उन्हें बेहद जल्दी पवेलियन लौटाया. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 34.3 ओवर में ढेर हो गई थी और महज 109 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखने में कामयाब हुई थी.
इस लक्ष्य को चेज करने उतरी भारतीय टीम ने बेहद आसानी से लक्ष्य हासिल किया. भारत ने 20.1 ओवर में ही अपना लक्ष्य हासिल करने हुए 111 रनों की पारी खेल ली थी जिसके बाद टीम को 8 विकेट से शानदार जीत हाथ लगी. न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में एक और हार के साथ लौटी वहीं इसके साथ न्यूजीलैंड ने इस सीरीज को अपने हाथ से गवा दिया.
Tags: टॉम लैथम,