TNPL में 6,6,6,6,4,4,4…जड़कर KKR के स्टार ने दिखाया जलवा, गेंदबाजों की कुटाई कर 11 गेंदों में ठोके 52 रन

By Sameeksha dixit On June 20th, 2023
TNPL

TNPL: इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग चल रही है. इस लीग के चलते KKR के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल के बाद इस लीग का भी क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है. 18 जून को एसएम पैंथर्स और डिनडिगुअल ड्रैगंस के बीच मुकाबला खेला गया. यह मुकाबला बहुत ही शानदार रहा. रविचंद्रन अश्विन वैसे भी कई दिनों सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. आइए आपको बताते हैं की आखिर क्या हुआ.

TNPL में डिनडिगुअल ड्रैगंस शानदार पारी की शुरुवात और जीत की अपने नाम

मिली जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में अश्विन की कप्तानी वाली डिनडिगुअल ड्रैगंस ने शानदार जीत हासिल की है. इस जीत के बाद अश्विन की तारीफ हो रही है. इस मैच में एक ऐसे बल्लेबाज की भी विस्फोटक पारी देखने को मिली जिसका दिलीप ट्रॉफी में चयन न होने पर बवाल मचा था.

बता दें की, इस लीग में अश्विन की टीम ने पहले टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया. डिनडिगुअल ड्रैगंस ने सामने वाली टीम को 123 रन पर समेट दिया था. जिसके बाद से डिनडिगुअल ड्रैगंस का कद और भी बढ़ गया.

इतने रनों का पीछा करने उतरी डिनडिगुअल ड्रैगंस

वैसे तो इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है. 124 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिनडिगुअल ड्रैगंस  ने ख़राब पारी की शुरुवात की और तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक बार को लगा की टीम हार सकती है.

इस मैच में अगर सबसे ज्यादा वाहवाही किसी की हुई यो वो हैं विकेटकीपर बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत. बाबा इंद्रजीत ने नाबाद पारी खेली. उन्होंने 78 रनों की पारी खेल अपनी टीम की जीत अहम भूमिका निभाई. इस दौरान चौको-छक्को की बदौलत ही उन्होंने 52 रन बनाए थे.

 

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

Tags: डिनडिगुअल ड्रैगंस, बाबा इंद्रजीत,