टिम पेन ने रोहित, ऋषभ सहित भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों को कह दिया सेल्फिश, जानिए आखिर क्यों दिया इतना बड़ा बयान

By Twinkle Chaturvedi On June 17th, 2022
टिम पेन ने रोहित, ऋषभ सहित भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों को कह दिया सेल्फिश, जानिए आखिर क्यों दिया इतना बड़ा बयान

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने साल 2020-21 में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज में भारत (INDIA) ने अपना जलवा बिखेरते हुए 32 साल बाद इतिहास बदलते हुए आस्ट्रेलिया को उनकी ही जमीं पर मात दी थी। इस सीरीज में भारतीय टीम के जीत ने चर्चे बटोरे थे। लेकिन जीत के अलावा भारतीय टीम पर कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप भी लगा था। हाल ही में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन (TIM PAINE) ने टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया हैं।

टिम पेन ने भारतीय खिलाड़ियों को कहा सेल्फिश

भारत (INDIA) ने साल 2020-21 में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के छह खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT), पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW), शुभमन गिल (SHUBMAN GILL), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  और नवदीप सैनी (NAVDEEP SAINI) मेलबर्न के होटल में खाना खाते हुए नजर आए थे।

इन खिलाड़ियो पर कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा था। जिसके बाद इन खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया। जब ये नेगेटिव पाए गए फिर इन्हें तीसरा टेस्ट खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया था। भारतीय टीम के खिलाड़ियों द्वारा की गई वह चीज आस्ट्रेलिया खेमें को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।

हाल ही में वूट सिलेक्ट की सीरीज ‘बंदों में था दम’ पर घटना के बारे में बोलते हुए, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन (TIM PAINE) ने कहा: “मेरा मतलब है कि उन चार या पांच लोगों ने पूरी टेस्ट सीरीज़ को जोखिम में डाल दिया। किस लिए? एक कटोरे के लिए एक नंदो के चिप्स या वे जहां भी गए, जैसे मुझे ईमानदार होना बहुत स्वार्थी लगता है।”

आस्ट्रेलिया ने माइंड गेम खेलना शुरू किया था- अंजिक्य रहाणे

अंजिक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी। हाल ही में रिलिज हुई डॉक्यूमेंट्री में अंजिक्य रहाणे ने पूरे मामले को समझाते हुए कहा है कि-

“तस्वीरों में दिखाई देने वाले खिलाड़ी वास्तव में अपने टेकअवे ऑर्डर की प्रतीक्षा कर रहे थे। खराब मौसम के कारण, उन्हें अंदर इंतजार करना पड़ा। खबरों में जो कहानी दिखाई दी वह वास्तव में गलत थी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि जब आप सिडनी जाएंगे मेलबर्न से, कोई भी होटल से बाहर नहीं आ सकता हैं।

“कोई लॉकडाउन नहीं था, सभी को घूमने की अनुमति थी और खिलाड़ियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया था। हम जानते थे कि ऑस्ट्रेलिया ने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है, खासकर मेलबर्न में जो हुआ उसके बाद।”

Tags: अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, भारत बनाम आस्ट्रेलिया, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version