SMAT 2022: 50, 57,62,67, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तिलक वर्मा के बल्ले से लगतार निकल रहा अर्धशतक, रोहित शर्मा की मेहनत लाई रंग

SMAT 2022: 50, 57,62,67, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तिलक वर्मा के बल्ले से लगतार निकल रहा अर्धशतक, रोहित शर्मा की मेहनत लाई रंग

भारतीय घरेलू क्रिकेट की इस वक्त सबसे रोमांचक T20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) खेली जा रही है। जिसमें युवा अनकैप्ड और कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन सांतवे आसमान पर है। सभी खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए शानदार प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं। ऐसे में युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) का बल्ला त्रिपुरा के खिलाफ जमकर बोला है। उन्होंने एक कमाल का अर्धशतक लगाकर सबको काफी ज़्यादा प्रभावित भी किया है।

तिलक वर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

आपको बता दें कि एलीट ग्रुप बी में त्रिपुरा और हैदराबाद के बीच आज यानि 16 अक्टूबर को जयपुर में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें हैदराबाद के लिए खेलते हुए युवा आक्रामक बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ डाला। उन्होंने 46 गेंदों का सामना कर 145.65 के स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए। जिसमें 7 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे।

तिलक ने हैदराबाद की ओर से इस मुकाबले में सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसको हैदराबाद ने 5 विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया।

वहीं तिलक वर्मा की 67 रनों की अर्धशतकीय पारी ने इस रन चेज़ ने अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि तिलक वर्मा का यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार चौथा अर्धशतक था। वह इस समय गज़ब की फॉर्म में चल रहे हैं। साथ ही वह अपने इस प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाज़ा भी लगातार खटकटा रहे हैं।

तिलक वर्मा को आईपीएल 2022 से मिली पहचान

गौरतलब है कि तिलक वर्मा (Tilak Varma) को आईपीएल 2022 से पहचान मिली। मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा था। इस सीजन में वो मुंबई के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे। इस सीजन में उन्होंने कई शानदार पारियां खेली और आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 397 रन बनाए थे। वैसे, इस खिलाड़ी की तारीफ खुद कप्तान रोहित शर्मा भी कर चुके हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित भी हो चुके हैं बल्लेबाजी के कायल

आपको बता दें कि तिलक वर्मा (Tilak Varma) की तारीफ कप्तान रोहित शर्मा भी कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस में उनकी बल्लेबाजी देखकर रोहित ने कहा था कि ये प्लेयर जल्द ही तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलता हुआ दिखाई देगा। तिलक वर्मा बहुत ही धैर्यपूर्ण तरीके से बल्लेबाजी करते हैं। उनके पास अच्छी टेक्निक है। वह अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते है। जब एक क्रीज पर अपने पैर टिका लेते है, उसके बाद आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं।