IPL से मिली सैलरी को अपने पिता को देकर आखिर क्यों तिलक वर्मा ने कहा- “मुझे इससे दूर ही रखो”, वजह जानकर आप हो जाएंगे भावुक

By Twinkle Chaturvedi On June 12th, 2022
आईपीएल से मिली सैलरी को आखिर क्यों अपने पिता को देकर तिलक वर्मा ने कहा- "मुझे इससे दूर ही रखो", वजह जानकर आप हो जाएंगे भावुक

भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयोजित आईपीएल (IPL) क्रिकेट के दुनिया के सबसे बड़ी लीग हैं। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के खिलाड़ी तिलक वर्मा (TILAK VARMA) इस साल अपना पहला आईपीएल खेल रहे थे। महज 19 साल की उम्र में ही क्रिकेट के मैदान में कमाल करते दिख रहे हैं। तिलक ने अपनी आईपीएल से मिली सैलरी के बारे में एक बड़ा बयान दिया हैं।

आईपीएल लीग ने भारत (INDIA) को भविष्य के कई सितारे दिए हैं जो आज टीम का भविष्य उजाकर करने में लगे हुए हैं। इन्ही सितारों में एक और सितारा शामिल हो गया हैं जो जल्द ही भारत के लिए दमदार प्रदर्शन करते दिखाई देगा।

पैसे से दिमाग को प्रभावित होने नहीं देना चाहता हूं- तिलक वर्मा

Tilak Varma and the quintessential Indian dream

आईपीएल 2022 (IPL 2022)  में भले ही मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) इस सीजन पीछे रही हो। लेकिन इस सीजन मुंबई ने तिलक वर्मा (TILAK VARMA) के तौर पर एक चमचमाता युवा हीरा तलाश लिया हैं। जो उनके आने वाले भविष्य को उजाकर करेगा। तिलक को मुंबई ने मेगा ऑक्शन में 1.70 करोड़ रूपए में खरीदा था। वेबसाइट द विक के साथ बात करते हुए तिलक ने अपने संघर्ष और आईपीएल सैलरी के ऊपर बात करते हुए कहा-

“मैं पैसे को मेरे दिमाग को प्रभावित करने नहीं दूंगा। मैंने यह सब अपने पिता को दे दिया है और उनसे कहा है कि मुझे इससे दूर रखो। मुझे पता है कि विचलित होना बहुत आसान है,”

तिलक का कहना हैं कि पैसे आपके दिमाग को बहुत प्रभावित कर देते हैं। इनसे दूरी ही अच्छी हैं। वो अपने खेल में ही फोकस करना चाहते हैं। अपना दिमाग भटकाना नहीं चाहते हैं।

अब मैं खुद की कार ले सकता हूं- तिलक

IPL 2022: Tilak Verma revealed secret of unbeaten innings against CSK, told advantage of being in front of coach; Watch Video – IPL 2022: Tilak Verma reveals the secret of his unbeaten

तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने आईपीएल के इस सीजन में 14 मैचों में 398 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने अपने संघर्ष को लेकर बात करते हुए कहा कि जब वो बस से सफर करते थे क्रिकेट किट ले जाने की अनुमति नहीं थी। इस पर बात करते हुए तिलक ने कहा-

“सबसे बुरी बात यह थी कि मेरी विशाल क्रिकेट किट को बस में ले जाने की अनुमति नहीं थी और जब भी मैं इसे अपने साथ ले जाता था तो हमेशा हंगामा होता था। लेकिन अब, मेरे पास अपनी खुद की कार खरीदने के लिए पर्याप्त धन है।”

“मैंने उन सभी महत्वपूर्ण पारिवारिक समारोहों, एक करीबी बहन की शादी और अपने माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम को याद किया। आपको अपने परिवार के साथ बिताए पलों को संजोने की जरूरत है।”

Tags: आईपीएल 2022, तिलक वर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम, मुंबई इंडियस,