महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें पूरी दुनिया मानती हैं अपना आदर्श, क्या आप जानते हैं कि आखिर धोनी किसे मानते हैं अपना आदर्श

By Twinkle Chaturvedi On June 22nd, 2022
महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें पूरी दुनिया मानती हैं अपना आदर्श, क्या आप जानते हैं कि आखिर धोनी किसे मानते हैं अपना आदर्श

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट की दुनिया के सबसे चमकते सितारे हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के सबसे सफल कप्तान हैं इसमें कोई संदेह कर ही नहीं सकता। अपनी कप्तानी में उन्होने भारत (INDIA) को हर टूर्नामेंट जीतवाया हैं और उनके अलावा यह कारनामा ना उनसे पहले और ना उनके बाद आज तक कोई कर पाया है। धोनी को आज हर युवा अपना इंसपिरेशन मानता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद धोनी किसे अपना इंसपिरेशन मानते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि धोनी किसे अपना आदर्श मानते हैं-

महेंद्र सिंह धोनी इन दो दिग्गजों को मानते हैं अपना आदर्श

भारत ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की अगुवाई में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से जीत प्राप्त कर 28 साल बाद विश्व कप अपने नाम किया था। भारत की जीत के बाद, एक साक्षात्कार में, धोनी से पूछा गया कि वह किसे अपना नायक मानते है। भारत के पूर्व कप्तान ने भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (AMITABH BACHCHAN) को अपनी प्रेरणा बताते हुए कहा था-

” खैर, यह बहुत मुश्किल है। सचिन तेंदुलकर जैसा कोई है, जो टीम का हिस्सा है, जिसे ज्यादातर व्यक्तिगत क्रिकेटर देखते हैं। और अमिताभ बच्चन को नहीं भूलना चाहिए, जो बॉलीवुड में सबसे बड़ी चीज रहे हैं, और उन्हें दुनिया भर में जाना जाता है। इसलिए अगर आप उसे देखें, तब भी, उसकी उम्र में, वह काम कर रहा है और सर्वश्रेष्ठ में से एक है,

“धोनी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया था।”

“तो ये दो लोग हैं जो आदर्श रोल मॉडल हैं, जिन्होंने जीवन में अपने चरणों के माध्यम से संघर्ष किया है और फिर भी सफल हुए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वे बहुत विनम्र और जमीन से जुड़े हैं, जो मुझे लगता है कि एक सफल व्यक्ति बनने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

भारत के सबसे सफल कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने 332 मैचों में भारतीय टीम के लिए कप्तानी की हैं। जिसमें 200 वनडे, 60 टेस्ट मैच और 72 टी-20 मैच शामिल हैं। धोनी ने साल 2020 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया हैं उसकी बराबरी कोई भी कभी नहीं कर सकता हैं।

धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी, 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप दिलाया हैं। धोनी ने भारतीय क्रिकेट को ऊपर पहुंचाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं और आज उनके फैसले भारतीय क्रिकेट को अच्छा फल भी दे रहे हैं।

Tags: 2011 विश्व कप, अमिताभ बच्चन, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर,
Exit mobile version