श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेलने से पहले ही Pakistan को लगा बहुत बड़ा झटका, इस बेहतरीन गेंदबाज को लगी चोट

इन दिनों पाकिस्तान (Pakistan) की टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आ रही है। पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है जिसमें पाकिस्तान ने पहले मैच में बेहतरीन जीत हासिल कर ली है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। दूसरे मैच को खेलने से पहले ही बहुत बुरी खबर सामने आ गई है जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम के बेहतरीन गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
दरअसल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी दूसरे टेस्ट मैच में इसलिए खेलते नजर नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें काफी चोट लग गई है जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा और दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।
दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को लगा बहुत बड़ा झटका
Shaheen Afridi will miss the second Test in Galle because of knee injury. #SLvPak
— Mazher Arshad (@MazherArshad) July 21, 2022
आपको बता दें पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें सुना जा रहा है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं क्योंकि उनके घुटने में बहुत ज्यादा चोट लग गई है। जिसके चलते वह टीम में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे पहले मैच में फील्डिंग के कारण उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
जिसके बाद उनकी एमआई करवाई गई और यह फैसला लिया गया कि यह दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है और आराम पर भेजा गया है। वही आपको बता दें उन्होंने पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया था उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट चटकाए थे।
नीदरलैंड्स के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे अफरीदी
दरअसल पाकिस्तान श्रीलंका के टेस्ट मुकाबले के बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ सीरीज खेलेगी लेकिन इसी बीच पाकिस्तान टीम के लिए यह खबर बहुत बुरी साबित हो गई है क्योंकि शाहीन शाह अफरीदी बेहतरीन गेंदबाज थे। इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चार विकेट चटकाए थे। जब तक शाहीन शाह अफरीदी के घुटनों की चोट ठीक नहीं हो जाती है तब तक यह टीम में वापसी नहीं करने वाले हैं। वही आपको बता दे अब यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ जीत पाती है या नहीं।
इसे भी पढ़ें-IND vs WI: भारत के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी वेस्टइंडीज की प्लेइंग -11, कप्तान निकोलस पूरन निभाएंगे अहम ज़िम्मेदारी
Tags: पाकिस्तान, शाहीन शाह अफरीदी, श्रीलंका,